
भोपाल 02 सितम्बर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं का विस्तार करते हुए पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली गाड़ी संख्या 18235/18236 भोपाल-बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन का खोंगसरा, बेलगहना एवं करगी रोड पर ठहराव प्रदान किया गया है। जिसकी विस्तृत जानकारी निम्न है।
खोंगसरा, बेलगहना एवं करगी रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव की जानकारी :-
1) गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन भोपाल रेलवे स्टेशन से सुबह 10:15 बजे प्रस्थान कर मार्ग के रास्ते से होते हुए खोंगसरा रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय (01:25/01:27), बेलगहना रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय (01:43/01:45) एवं करगी रोड रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान (01:58/02:00) बजे ठहराव रहेगा।
2) गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन रात 22:30 बजे प्रस्थान कर मार्ग के रास्ते से होते हुए करगी रोड रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय (23:00/23:02), बेलगहना रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय (23:16/23:18) एवं खोंगसरा रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय (23:32/23:34) बजे ठहराव रहेगा।
नोट:- ठहराव की सुविधा मिलने से ट्रेन 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस के उसलापुर एवं खोडरी रेलवे स्टेशन के समय में आंशिक परिवर्तन रहेगा जिसकी जानकारी निम्न है।
ट्रेन 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस :- उसलापुर रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात 22:41/22:43 बजे एवं खोडरी रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्यरात्रि 00:02/00:04 बजे रहेगा।
सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्री दिए गए ठहराव की सुविधा का लाभ लेते हुए इस ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीइएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।






































































































