
भोपाल 02 सितम्बर। महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल पमरे के दिशा निर्देशन एवं डॉ अभिषेक, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल भोपाल के मार्गदर्शन में मंडल क्षेत्राधिकार में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अनाधिकृत वेंडरों के विरूद्व पॉच दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान दिनांक 28.08.2025 से 01.09.2025 तक एक साथ पूरे मंडल में संचालित किया गया।
सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि पॉच दिवसीय विशेष अभियान में मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनो में अनाधिकृत तथा नियम विरूद्व फैरी करने वालो की सघन चैकिंग की गई, साथ ही पेन्ट्रीकार, साईड पैन्ट्रीकार एवं रेलवे स्टॉलो की भी जॉच की गई। अभियान के दौरान 600 अनाधिकृत वैण्डरों को पकड़ा गया और उनके विरूद्व रेल अधिनियम के तहत विविध कार्यवाही की गई।
इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुरक्षा, सुविधा एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना था। यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित एवं सुखद बनाने हेतु रेलवे सुरक्षा बल निरंतर प्रयासरत है। यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।






































































































