टेक्नोलॉजी के चैंपियन हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अश्विनी वैष्णव

क्या आपको वह समय याद है जब सरकारी दस्तावेज़ को हासिल करना कितना मशक्कत का काम होता था ? कई बार चक्कर लगाने पड़ते थे, लंबी लाइनें लगती थीं, और कभी-कभी बेवजह की फीस देनी पड़ती थी। अब वही दस्तावेज़ सीधे आपके फ़ोन पर मिल जाते हैं।

यह बदलाव यूं ही नहीं हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने तकनीक को भारत का सबसे बड़ा समान अवसर देने वाला साधन बना दिया। मुंबई का एक रेहड़ी-पटरी वाला वाला भी वही यूपीआई पेमेंट सिस्टम इस्तेमाल करता है, जो एक बड़ी कंपनी का अधिकारी करता है। उनकी सोच में तकनीक पद के अनुरूप किसी ऊंच-नीच को नहीं मानती।

यह बदलाव उनकी मूल सोच अंत्योदय को दर्शाता है- यानी कतार में खड़े सबसे आखिरी व्यक्ति तक पहुंचना। हर डिजिटल पहल का मकसद है कि तकनीक को सबके लिए समान रूप से उपलब्ध कराना। गुजरात में शुरू हुए ये प्रयोग ही भारत की डिजिटल क्रांति की नींव बने।

गुजरात: जहां से शुरुआत हुई

मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी जी ने तकनीक और नवाचार के ज़रिए गुजरात को बदला। 2003 में शुरू की गई ज्योतिग्राम योजना में फीडर सेपरेशन तकनीक का उपयोग किया गया। इससे ग्रामीण उद्योगों को 24×7 बिजली मिली और तय समय पर खेतों को बिजली मिलने से ज़मीन के नीचे का पानी कम गति से घटने लगा।
महिलाएं रात में पढ़ाई कर सकीं और छोटे व्यवसाय फले-फूले, जिससे गाँव से शहर की ओर पलायन घटा। एक अध्ययन के अनुसार, इस योजना पर किए गए 1,115 करोड़ रुपये के निवेश की भरपाई सिर्फ़ ढाई साल में हो गई।

2012 में उन्होंने नर्मदा नहर पर सोलर पैनल लगाने का निर्णय लिया। इस परियोजना से हर साल 1.6 करोड़ यूनिट बिजली बनी, जो लगभग 16,000 घरों के लिए काफ़ी थी। साथ ही, नहर के पानी का वाष्पीकरण कम हुआ और पानी की उपलब्धता बढ़ी।
एक ही पहल से कई समस्याओं का समाधान निकालना मोदी जी की तकनीक दृष्टि को दर्शाता है। स्वच्छ ऊर्जा बनाना और पानी बचाना, दोनों साथ-साथ। यह दक्षता और प्रभाव का उदाहरण था, जो साधारण समाधानों से कहीं अधिक था।
इस नवाचार को अमेरिका और स्पेन द्वारा अपनाया जाना इसकी प्रभावशीलता को और मज़बूत करता है।

ई-धरा प्रणाली से ज़मीन के कागज़ात डिजिटल हुए। स्वागत पहल से नागरिक वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा मुख्यमंत्री से सीधे जुड़ सके। ऑनलाइन टेंडरिंग से भ्रष्टाचार पर रोक लगी।
इन पहलों से भ्रष्टाचार घटा और सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान हुई। लोगों का शासन पर भरोसा लौटा, जिसका असर गुजरात में लगातार मिलती बड़ी चुनावी सफलताओं में दिखा।

राष्ट्रीय परिदृश्य

2014 में उन्होंने गुजरात का अनुभव और सीख को दिल्ली तक पहुंचाया। लेकिन पैमाना कहीं बड़ा था।

उनके नेतृत्व में इंडिया स्टैक ने जो आकार लिया, वह दुनिया का सबसे समावेशी डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनकर उभरा है। इसकी बुनियाद जैम ट्रिनिटी (जन धन, आधार, मोबाइल) पर रखी गई।
जन धन खातों ने 53 करोड़ से अधिक लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा। जो लोग अब तक आर्थिक रूप से बाहर थे, वे पहली बार औपचारिक अर्थव्यवस्था का हिस्सा बने।

ठेले वाले, दिहाड़ी मज़दूर और ग्रामीण परिवार, जो केवल नकद पर निर्भर रहते थे, अब बैंक खातों से जुड़े। इससे उन्हें सुरक्षित बचत करने, सीधे सरकारी लाभ पाने और आसानी से क़र्ज़ प्राप्त करने का अवसर मिला।

आधार ने नागरिकों को डिजिटल पहचान दी। अब तक 142 करोड़ से ज़्यादा पंजीकरण हो चुके हैं। इससे सरकारी सेवाओं तक पहुंचना आसान हुई, जहां पहले कई दस्तावेज़ों की जांच की ज़रूरत पड़ती थी।

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) ने बिचौलियों को हटा दिया और गड़बड़ी कम की। अब तक डीबीटी से 4.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई है। यही पैसा स्कूल, अस्पताल और अन्य बुनियादी ढांचे बनाने में लगाया जा रहा है।

पहले ग्राहक की पहचान (केवाईसी) की प्रक्रिया कठिन थी। इसमें कागज़ी दस्तावेज़ों की जांच, मैनुअल प्रक्रिया और कई बार की भाग-दौड़ शामिल होती थी। इससे सेवा प्रदाताओं को हर वेरिफ़िकेशन पर काफी खर्च करना पड़ता था। आधार-आधारित ई-केवाईसी ने इस खर्च को घटाकर मात्र 5 रुपये में कर दिया। अब छोटे से छोटे लेन-देन भी आर्थिक रूप से संभव हो गए हैं।

यूपीआई ने भारत के भुगतान करने का तरीका बदल दिया। अब तक 55 करोड़ से ज़्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर चुके हैं। सिर्फ़ अगस्त 2025 में ही 20 अरब से अधिक लेन-देन हुए, जिनकी कुल राशि 24.85 लाख करोड़ रुपये रही।

अब पैसे भेजना बैंक में घंटों की परेशानी नहीं, बल्कि मोबाइल पर 2 सेकंड से भी कम का काम है। बैंक जाने, लाइन लगाने और कागज़ी प्रक्रिया की जगह अब क्यूआर कोड स्कैन से तुरंत भुगतान हो जाता है।

आज भारत दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट्स का आधा हिस्सा अकेले संभालता है। दस साल पहले भारत ज़्यादातर नकद पर निर्भर था। प्रधानमंत्री मोदी की सोच ने जैम ट्रिनिटी और यूपीआई ढांचे को अंतिम रूप दिया।

जब कोविड आया और उन्होंने डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा दिया, तो यह पूरा सिस्टम कामयाब साबित हुआ। नतीजा यह है कि आज यूपीआई, वैश्विक स्तर पर वीज़ा से भी अधिक लेन-देन करता है। एक साधारण मोबाइल फ़ोन अब बैंक, पेमेंट गेटवे और सर्विस सेंटर… सब कुछ बन गया है।

प्रगति ने शासन में जवाबदेही लाने का काम किया। यह प्लेटफ़ॉर्म प्रधानमंत्री को सीधे प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग से जोड़ता है, जहां हर महीने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए समीक्षा होती है। जब अधिकारियों को पता होता है कि प्रधानमंत्री लाइव वीडियो में उनका काम देखेंगे, तो जवाबदेही अपने आप बढ़ जाती है।
जैसे किसी राजमार्ग परियोजना में देरी हो रही हो, तो प्रगति समीक्षा के दौरान तुरंत उस पर ध्यान दिया जाता है और अधिकारियों को देरी का कारण बताना पड़ता है। इससे तुरंत सुधार होता है और आखिरकार जनता को सीधा लाभ मिलता है।

सबके लिए तकनीक

तकनीक ने खेती और स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह बदल दिया है। हरियाणा के किसान जगदेव सिंह अब फ़सल से जुड़े फैसले लेने के लिए एआई ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें मौसम की जानकारी और मिट्टी की सेहत का डेटा सीधे मोबाइल पर मिल जाता है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ज़रिए 11 करोड़ किसानों को सीधी आय सहायता डिजिटल माध्यम से पहुंचाई जाती है।

डिजी-लॉकर के अब 57 करोड़ से ज़्यादा उपयोगकर्ता हैं, जिनमें 967 करोड़ दस्तावेज़ डिजिटल रूप से सुरक्षित रखे गए हैं। आपका ड्राइविंग लाइसेंस, डिग्री सर्टिफ़िकेट, आधार और अन्य सरकारी दस्तावेज़ अब आपके फ़ोन में सुरक्षित रहते हैं।

सड़क पर पुलिस चेकिंग के दौरान अब कागज़ ढूंढने की ज़रूरत नहीं। बस डिजी-लॉकर से डिजिटल लाइसेंस दिखा दीजिए। आधार ऑथेंटिकेशन से आयकर रिटर्न भरना भी बेहद आसान हो गया है। जहां पहले ढेर सारे दस्तावेज़ों की फ़ाइलें साथ ले जानी पड़ती थीं, अब सब कुछ आपकी जेब में मोबाइल पर समा गया है।

अंतरिक्ष और नवाचार

भारत ने वह कर दिखाया जो असंभव सा लगता था। मंगल तक पहली कोशिश में पहुंचना और वह भी इतने कम खर्चे में, जितना एक हॉलीवुड फ़िल्म पर भी नहीं लगता। मंगलयान मिशन केवल 450 करोड़ में पूरा हुआ, जिसने साबित किया कि भारतीय इंजीनियरिंग विश्वस्तरीय नतीजे दे सकती है।

चंद्रयान-3 ने भारत को चाँद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनाया और चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश।

इसरो ने एक ही मिशन में 104 उपग्रह छोड़े, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। अब भारतीय रॉकेट 34 देशों के उपग्रह अंतरिक्ष में पहुँचा रहे हैं। गगनयान मिशन भारत को चौथा ऐसा देश बनाएगा जो अपनी स्वदेशी तकनीक से इंसानों को अंतरिक्ष में भेजेगा। प्रधानमंत्री मोदी हमारे वैज्ञानिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे और उनकी क्षमताओं पर पूरा भरोसा रखते हैं।

वैश्विक नेतृत्व

जब कोविड-19 आया, तो पूरी दुनिया वैक्सीन बांटने की अफरा-तफरी से जूझ रही थी। भारत ने अपनी ताक़त दिखाते हुए समाधान दिया। कोविन प्लेटफ़ॉर्म रिकॉर्ड समय में बनाया गया। यह दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का एक संपूर्ण डिजिटल समाधान था।

इस प्लेटफ़ॉर्म ने 200 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज़ को सटीक डिजिटल ढंग से संभाला। न कोई ब्लैक मार्केटिंग, न पक्षपात सिर्फ़ पारदर्शी वितरण।

डायनैमिक एलोकेशन की वजह से बर्बादी रुकी। बची हुई वैक्सीन तुरंत उन इलाक़ों में भेज दी जाती थी जहां ज़्यादा ज़रूरत थी। यह उपलब्धि दिखाती है कि जब तकनीक को राजनीतिक इच्छाशक्ति का सहारा मिलता है, तो वह बहुत बड़े स्तर पर और पूरी निष्पक्षता के साथ परिणाम दे सकती है।

मैन्युफैक्चरिंग क्रांति

चीज़ें बनाने का असली नियम यह है कि आप सीधे चिप्स बनाने पर नहीं कूद सकते, पहले बुनियादी चीज़ें सीखनी पड़ती हैं। यह बिल्कुल वैसे है जैसे कोडिंग सीखते समय सबसे पहले “हैलो वर्ल्ड” से शुरुआत होती है, उसके बाद ही बड़े ऐप्स बनाए जाते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन भी इसी क्रम का पालन करता है। देश पहले असेंबली में महारत हासिल करते हैं, फिर सब-मॉड्यूल्स, कंपोनेंट्स और उपकरणों तक आगे बढ़ते हैं। भारत की यात्रा भी इसी प्रगति को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री की दृष्टि के तहत, आज हमारी मजबूत इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन क्षमता हमें उन्नत सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग की ओर छलांग लगाने में मदद कर रही है।

भारत लंबे समय से डिज़ाइन टैलेंट का केंद्र रहा है। दुनिया के 20% से ज़्यादा चिप डिज़ाइनर यहीं हैं। अब भारत 2 नैनोमीटर (एनएम), 3 एनएम और 7 एनएम जैसे एडवांस्ड चिप्स डिज़ाइन करने में सक्षम है। ये चिप्स भारत में डिज़ाइन होकर दुनिया भर के लिए बनाए जा रहे हैं।

वर्तमान में फ़ैब्स और पैकेजिंग फ़ैसिलिटीज़ बनाने पर फोकस करना इस प्राकृतिक विकास का अगला कदम है। लेकिन यह सोच केवल निर्माण तक सीमित नहीं है। सेमीकंडक्टर उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स, गैस और विशेष सामग्री को भी समर्थन दिया जा रहा है।

इससे केवल फैक्ट्रियाँ नहीं, बल्कि एक पूरा ईकोसिस्टम खड़ा हो रहा है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी की वैल्यू चेन की गहरी समझ से संभव हुई है। क्षमता को कदम-दर-कदम विकसित करना और हर चरण को मजबूत बनाना, उसके बाद ही अगले स्तर पर बढ़ना।

बुद्धिमत्ता से युक्त बुनियादी ढाँचा

पीएम गति शक्ति पोर्टल जीआईएस तकनीक का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करता है। हर बुनियादी ढांचे की परियोजना डिजिटल रूप से मैप की जाती है। सड़कें, रेल, हवाई अड्डे और बंदरगाह अब साथ में योजना बनाकर तैयार होते हैं। अब अलग-अलग विभागों में बिखरा काम नहीं, और न ही तालमेल की कमी से होने वाली देरी।

इंडिया एआई मिशन के तहत 38,000 से अधिक जीपीयू उपलब्ध कराए गए हैं, वह भी वैश्विक लागत के एक-तिहाई दाम पर। इससे स्टार्टअप, शोधकर्ताओं और छात्रों को सिर्फ़ 67 रुपये प्रति घंटे की दर पर सिलिकॉन वैली जैसी कंप्यूटिंग सुविधा मिली है।

एआईकोश प्लेटफ़ॉर्म पर 2,000 से ज़्यादा डेटा सेट मौजूद हैं। मौसम से लेकर मिट्टी की सेहत तक। इन्हीं की मदद से भारत की भाषाओं, क़ानूनों, स्वास्थ्य प्रणालियों और वित्त क्षेत्र के लिए स्थानीय एलएलएम विकसित किए जा सकते हैं।

तकनीक को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की समझ भारत की अनूठी एआई रेगुलेशन नीति में भी दिखाई देती है। दुनिया के केवल बाज़ार-आधारित या सरकार-नियंत्रित मॉडल से अलग, वे एक विशिष्ट टेक्नो-लीगल फ्रेमवर्क की कल्पना करते हैं।

सख़्त नियम बनाकर नवाचार को रोकने के बजाय, सरकार तकनीकी सुरक्षा उपायों में निवेश करती है। विश्वविद्यालय और आईआईटी मिलकर डीपफेक, गोपनीयता और साइबर सुरक्षा जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए एआई-आधारित उपकरण विकसित कर रहे हैं। यह दृष्टिकोण नवाचार को बढ़ावा देता है और साथ ही सुनिश्चित करता है कि तकनीक ज़िम्मेदारी के साथ लागू हो।

बुनियादी ढाँचे में तकनीक

केवड़िया में बनी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी 182 मीटर ऊंची है। यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। 3डी मॉडलिंग और ब्रॉन्ज क्लैडिंग तकनीक से बनी यह प्रतिमा हर साल लगभग 58 लाख पर्यटकों को आकर्षित करती है। इस परियोजना से हज़ारों नौकरियाँ बनीं और केवड़िया एक बड़ा पर्यटन केंद्र बन गया।

चिनाब पुल 359 मीटर ऊंचा है, जो कश्मीर को भारत के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। आइजोल रेल लाइन कठिन पहाड़ी इलाक़े से होकर गुजरती है और इसमें हिमालयन टनलिंग मेथड का प्रयोग किया गया है, जिसमें कई सुरंगें और पुल शामिल हैं। नया पंबन पुल सौ साल पुराने ढांचे की जगह आधुनिक इंजीनियरिंग से बनाया गया है।

ये सिर्फ़ इंजीनियरिंग की अद्भुत कृतियां नहीं हैं, बल्कि यह मोदी जी की उस सोच को दर्शाते हैं जिसमें तकनीक और दृढ़ संकल्प के सहारे भारत को जोड़ा जा रहा है।

मानव जुड़ाव

प्रधानमंत्री मोदी तकनीक को समझते हैं, लेकिन इंसानों को उससे भी बेहतर समझते हैं। उनकी अंत्योदय की सोच ही हर डिजिटल पहल को आगे बढ़ाती है। यूपीआई कई भाषाओं में काम करता है। सबसे गरीब किसान और सबसे अमीर उद्योगपति, दोनों की एक जैसी डिजिटल पहचान है।

सिंगापुर से लेकर फ्रांस तक कई देश यूपीआई से जुड़े हैं। जी-20 ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को समावेशी विकास के लिए अहम् माना है। जापान ने इसके लिए पेटेंट भी दिया है। जो शुरुआत में भारत का समाधान था, वही अब पूरी दुनिया के लिए डिजिटल लोकतंत्र का मॉडल बन गया।

गुजरात में शुरुआती प्रयोगों से लेकर डिजिटल इंडिया के शुभारंभ तक की यात्रा यह दिखाती है कि तकनीक में बदलाव लाने की शक्ति है। मोदी जी ने तकनीक को शासन की भाषा बना दिया है। उन्होंने साबित किया है कि जब नेता तकनीक को इंसानियत के साथ अपनाते हैं, तो पूरा देश भविष्य की ओर बड़ी छलांग लगा सकता है।

(लेखक भारत सरकार के रेल, आईटी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री हैं)

  • ST

    Related Posts

    इटली का युवक और मुंबई की बाला विवाह बंधन में बंधे, 13 देशों के 200 मेहमान बने साक्षी

    झुंझुनूं जिले के मंडावा स्थित एक हेरिटेज होटल में 8 फरवरी को इटली के नागरिक माकार्े और मुंबई की जुई वैदिक रीति से विवाह बंधन मेंं बंध गए। शादी में नौ…

    रक्षा खरीद बोर्ड से 114 राफेल खरीद प्रस्ताव को मंजूरी, अधिकांश बनेंगे फाइटर प्लेन – Khabar Jagat

    नई दिल्ली  भारतीय रक्षा खरीद बोर्ड (Defence Procurement Board) ने भारतीय वायु सेना के लिए 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    डिप्टी CM का पद और 80 सीटें, थलापति विजय को बीजेपी ने दिया बड़ा ऑफर

    • October 6, 2026
    डिप्टी CM का पद और 80 सीटें, थलापति विजय को बीजेपी ने दिया बड़ा ऑफर

    ईरान में सीजफायर को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, जंग रोकने की शर्तें नहीं स्वीकार

    • October 6, 2026
    ईरान में सीजफायर को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, जंग रोकने की शर्तें नहीं स्वीकार

    असम चुनाव 2026: AAP ने फूंका चुनावी बिगुल, जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली सूची

    • October 6, 2026
    असम चुनाव 2026: AAP ने फूंका चुनावी बिगुल, जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली सूची

    गर्मियों में सनबर्न और टैनिंग से बचाएगा एलोवेरा जेल, जानें लगाने का सही तरीका

    • October 6, 2026
    गर्मियों में सनबर्न और टैनिंग से बचाएगा एलोवेरा जेल, जानें लगाने का सही तरीका

    धूप से भरपूर भारत, फिर भी विटामिन-डी की कमी क्यों? चौंकाने वाली सच्चाई

    • October 6, 2026
    धूप से भरपूर भारत, फिर भी विटामिन-डी की कमी क्यों? चौंकाने वाली सच्चाई

    वैज्ञानिकों ने दवाओं को ज्यादा असरदार बनाने का तरीका खोजा – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    वैज्ञानिकों ने दवाओं को ज्यादा असरदार बनाने का तरीका खोजा – Khabar Jagat

    तेहरान छोड़ रूस पहुंचे मोजतबा खामेनेई, पुतिन ने उड़ाकर लिया – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    तेहरान छोड़ रूस पहुंचे मोजतबा खामेनेई, पुतिन ने उड़ाकर लिया – Khabar Jagat

    रिश्ता बड़ा या आत्मसम्मान? – प्रेमानंद जी महाराज का जवाब जो हर किसी को सुनना चाहिए

    • October 6, 2026
    रिश्ता बड़ा या आत्मसम्मान? – प्रेमानंद जी महाराज का जवाब जो हर किसी को सुनना चाहिए

    एक महीने तक इन शुभ कार्यों पर लगेगी रोक, जानें कारण – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    एक महीने तक इन शुभ कार्यों पर लगेगी रोक, जानें कारण – Khabar Jagat

    घर के मेन डोर का रखें खास ध्यान, तभी आएगी घर में पॉजिटिव एनर्जी

    • October 6, 2026
    घर के मेन डोर का रखें खास ध्यान, तभी आएगी घर में पॉजिटिव एनर्जी

    पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को फटकार, जुड़ा डिमेरिट पॉइंट – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को फटकार, जुड़ा डिमेरिट पॉइंट – Khabar Jagat

    बाबर आजम और फखर जमां की चोट से पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल, PCB करेगा जांच

    • October 6, 2026
    बाबर आजम और फखर जमां की चोट से पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल, PCB करेगा जांच

    ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तान ने कंधार में एयरस्ट्राइक की, सैन्य ठिकाना बना निशाना

    • October 6, 2026
    ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तान ने कंधार में एयरस्ट्राइक की, सैन्य ठिकाना बना निशाना

    महाजंग के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, अबू धाबी की सभी और दुबई की 5 फ्लाइट्स रद्द

    • October 6, 2026
    महाजंग के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, अबू धाबी की सभी और दुबई की 5 फ्लाइट्स रद्द

    26 या 27 मार्च को है राम नवमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    26 या 27 मार्च को है राम नवमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि – Khabar Jagat

    28 दिनों में 18 लाख से ज्यादा बाइक-स्कूटर बिके, इन कंपनियों की सेल रही सबसे ज्यादा

    • October 6, 2026
    28 दिनों में 18 लाख से ज्यादा बाइक-स्कूटर बिके, इन कंपनियों की सेल रही सबसे ज्यादा

    मिडल-ईस्ट तनाव से ट्रैवल सेक्टर को रोज़ ₹5500 करोड़ का नुकसान, घरेलू ट्रैवल में बढ़ोतरी की उम्मीद

    • October 6, 2026
    मिडल-ईस्ट तनाव से ट्रैवल सेक्टर को रोज़ ₹5500 करोड़ का नुकसान, घरेलू ट्रैवल में बढ़ोतरी की उम्मीद

    AI के कारण इस कंपनी में छंटनी, हजारों कर्मचारियों को गंवानी पड़ेगी नौकरी, मार्क जकरबर्ग ने भी दिए संकेत

    • October 6, 2026
    AI के कारण इस कंपनी में छंटनी, हजारों कर्मचारियों को गंवानी पड़ेगी नौकरी, मार्क जकरबर्ग ने भी दिए संकेत

    बंगाल में BJP के बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी, CM कैंडिडेट कौन होगा?

    • October 6, 2026
    बंगाल में BJP के बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी, CM कैंडिडेट कौन होगा?

    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल और स्मृति मंधाना तक; BCCI ने ऐलान किया कौन को मिलेगा कौन सा अवॉर्ड

    • October 6, 2026
    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल और स्मृति मंधाना तक; BCCI ने ऐलान किया कौन को मिलेगा कौन सा अवॉर्ड

    जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क – Khabar Jagat

    14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाने का दावा, ईरान ने दुबई को घोस्ट टाउन बना दिया! ‘सबसे सुरक्षित’ शहर छोड़ भागे अमीर

    • October 6, 2026
    14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाने का दावा, ईरान ने दुबई को घोस्ट टाउन बना दिया! ‘सबसे सुरक्षित’ शहर छोड़ भागे अमीर

    द रिवेंज’ का धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    द रिवेंज’ का धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद – Khabar Jagat

    तुर्की के प्लेन से श्रीलंका से रवाना हुए 84 ईरानी नाविकों के शव, शिया देश ने बदला लेने की ली कसम

    • October 6, 2026
    तुर्की के प्लेन से श्रीलंका से रवाना हुए 84 ईरानी नाविकों के शव, शिया देश ने बदला लेने की ली कसम

    अमेरिका ने मिडल ईस्ट में 2500 नौसैनिक और युद्धपोत भेजने का किया आदेश – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    अमेरिका ने मिडल ईस्ट में 2500 नौसैनिक और युद्धपोत भेजने का किया आदेश – Khabar Jagat

    सांस थामकर कब तक करूं इंतजार, दुबई में धमाकों से परेशान एक्ट्रेस लीजा रे ने कहा – बहुत मुश्किल हो रहा है

    • October 6, 2026
    सांस थामकर कब तक करूं इंतजार, दुबई में धमाकों से परेशान एक्ट्रेस लीजा रे ने कहा – बहुत मुश्किल हो रहा है

    ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की मेजबानी में होगा अगला टी20 विश्वकप, क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर

    • October 6, 2026
    ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की मेजबानी में होगा अगला टी20 विश्वकप, क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर

    कांग्रेस के कारण ही बनी थी बसपा, कांशीराम के नाम पर आयोजन को लेकर मायावती ने जताया गुस्सा

    • October 6, 2026
    कांग्रेस के कारण ही बनी थी बसपा, कांशीराम के नाम पर आयोजन को लेकर मायावती ने जताया गुस्सा

    KKR को तगड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा IPL से हुए बाहर

    • October 6, 2026
    KKR को तगड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा IPL से हुए बाहर

    बुमराह जैसी यॉर्कर का कोई मुकाबला नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भी माना जस्सी जैसा कोई नहीं

    • October 6, 2026
    बुमराह जैसी यॉर्कर का कोई मुकाबला नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भी माना जस्सी जैसा कोई नहीं

    उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, अमेरिका दक्षिण कोरिया से THAAD हटाने की करेगा तैयारी

    • October 6, 2026
    उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, अमेरिका दक्षिण कोरिया से THAAD हटाने की करेगा तैयारी

    चांदी में 43,000 और सोने में 12,000 रुपये की गिरावट, जानिए युद्ध के बावजूद गोल्ड क्यों टूट रहा है?

    • October 6, 2026
    चांदी में 43,000 और सोने में 12,000 रुपये की गिरावट, जानिए युद्ध के बावजूद गोल्ड क्यों टूट रहा है?

    Instagram की प्राइवेसी पर बड़ा हमला! Meta ने किया ऐलान, एंड टू एंड एन्क्रिप्शन हटेगा

    • October 6, 2026
    Instagram की प्राइवेसी पर बड़ा हमला! Meta ने किया ऐलान, एंड टू एंड एन्क्रिप्शन हटेगा

    बिकिनी में नताशा स्टानकोविक ने फ्लॉन्ट किया फिगर, बेटे के साथ वेकेशन पर कर रही हैं चिल

    • October 6, 2026
    बिकिनी में नताशा स्टानकोविक ने फ्लॉन्ट किया फिगर, बेटे के साथ वेकेशन पर कर रही हैं चिल

    आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-1 का रिकॉर्ड चौंकाने वाला

    • October 6, 2026
    आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-1 का रिकॉर्ड चौंकाने वाला

    बगदाद में अमेरिकी एंबेसी पर बड़ा हमला, मिसाइल और सुसाइड ड्रोन से किया गया अटैक

    • October 6, 2026
    बगदाद में अमेरिकी एंबेसी पर बड़ा हमला, मिसाइल और सुसाइड ड्रोन से किया गया अटैक

    इंदौर में आज से राष्ट्रीय स्तर का टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद होगी सीनियर स्पर्धा

    • October 6, 2026
    इंदौर में आज से राष्ट्रीय स्तर का टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद होगी सीनियर स्पर्धा

    T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मां के दरबार पहुंचे टीम इंडिया के क्रिकेटर, वैष्णो देवी में माथा टेका

    • October 6, 2026
    T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मां के दरबार पहुंचे टीम इंडिया के क्रिकेटर, वैष्णो देवी में माथा टेका

    माता पार्वती को इस व्रत से मिला था अद्भुत फल, जानें पूरी कहानी – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    माता पार्वती को इस व्रत से मिला था अद्भुत फल, जानें पूरी कहानी – Khabar Jagat

    मोबाइल डेटा पर नया टैक्स लागू हो सकता है, हर GB पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क

    • October 6, 2026
    मोबाइल डेटा पर नया टैक्स लागू हो सकता है, हर GB पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क

    वीवीएस लक्ष्मण की 281 रन की पारी का खुलासा, 25 साल बाद सामने आया बैट का नाम

    • October 6, 2026
    वीवीएस लक्ष्मण की 281 रन की पारी का खुलासा, 25 साल बाद सामने आया बैट का नाम

    WhatsApp का नया अपडेट, अब AI फीचर यूज़ करना हुआ आसान – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    WhatsApp का नया अपडेट, अब AI फीचर यूज़ करना हुआ आसान – Khabar Jagat

    नए चेहरे शामिल, कुछ मंत्री होंगे बाहर—जानें सूची – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    नए चेहरे शामिल, कुछ मंत्री होंगे बाहर—जानें सूची – Khabar Jagat

    वर्ल्ड कप खत्म, विराट-रोहित की डिमांड बढ़ी, BCCI से वनडे बढ़ाने की मांग, टी-20 नहीं चाहिए

    • October 6, 2026
    वर्ल्ड कप खत्म, विराट-रोहित की डिमांड बढ़ी, BCCI से वनडे बढ़ाने की मांग, टी-20 नहीं चाहिए

    भारत-US के बीच नए समझौते पर जल्द फैसला, ट्रंप के दूत ने दी खुशखबरी

    • October 6, 2026
    भारत-US के बीच नए समझौते पर जल्द फैसला, ट्रंप के दूत ने दी खुशखबरी

    2026 का निवेशकों के लिए सबसे खराब साल, 2.5 महीने में 48 लाख करोड़ रुपये डूबे

    • October 6, 2026
    2026 का निवेशकों के लिए सबसे खराब साल, 2.5 महीने में 48 लाख करोड़ रुपये डूबे

    चैत्र नवरात्र की अष्टमी कब है? जानें पूजा का महत्व और शुभ मुहूर्त

    • October 6, 2026
    चैत्र नवरात्र की अष्टमी कब है? जानें पूजा का महत्व और शुभ मुहूर्त

    पेट्रोल-डीजल कारों के बराबर हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की कीमत – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    पेट्रोल-डीजल कारों के बराबर हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की कीमत – Khabar Jagat

    जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान – Khabar Jagat

    दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले… लेकिन क्या सबकुछ है परफेक्ट? जानें क्या है अच्छा और क्या एवरेज – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले… लेकिन क्या सबकुछ है परफेक्ट? जानें क्या है अच्छा और क्या एवरेज – Khabar Jagat

    खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा धमाका: 7 पुलिसकर्मियों की मौत, इलाके में हाई अलर्ट

    • October 6, 2026
    खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा धमाका: 7 पुलिसकर्मियों की मौत, इलाके में हाई अलर्ट

    अमेरिकी जांच के दायरे में बांग्लादेशी निर्यात, ट्रेड नियमों पर उठे सवाल

    • October 6, 2026
    अमेरिकी जांच के दायरे में बांग्लादेशी निर्यात, ट्रेड नियमों पर उठे सवाल

    19 ठिकानों पर छापे, 90 से ज्यादा अकाउंट फ्रीज – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    19 ठिकानों पर छापे, 90 से ज्यादा अकाउंट फ्रीज – Khabar Jagat

    साढ़ेसाती और ढैय्या वालों के लिए आई खुशखबरी – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    साढ़ेसाती और ढैय्या वालों के लिए आई खुशखबरी – Khabar Jagat

    UMANG और पेमेंट ऐप्स से भी कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुकिंग, जानें हर ऐप का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

    • October 6, 2026
    UMANG और पेमेंट ऐप्स से भी कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुकिंग, जानें हर ऐप का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

    धोनी को नंबर 8-9 पर भेजना बेकार, टीम को नहीं मिलेगा फायदा: पुजारा – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    धोनी को नंबर 8-9 पर भेजना बेकार, टीम को नहीं मिलेगा फायदा: पुजारा – Khabar Jagat

    ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी

    • October 6, 2026
    ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी

    हवा में ईंधन भरते समय क्रैश हुआ अमेरिकी विमान, 4 की मौत – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    हवा में ईंधन भरते समय क्रैश हुआ अमेरिकी विमान, 4 की मौत – Khabar Jagat

    एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं प्रियंवदा कांत

    • October 6, 2026
    एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं प्रियंवदा कांत

    तेहरान में अलविदा जुमा के दौरान धमाका, इजरायल विरोधी रैली में मची भगदड़

    • October 6, 2026
    तेहरान में अलविदा जुमा के दौरान धमाका, इजरायल विरोधी रैली में मची भगदड़

    जसप्रीत बुमराह – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    जसप्रीत बुमराह – Khabar Jagat

    धूप से चलने वाला चूल्हा बना रहा किचन को स्मार्ट – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    धूप से चलने वाला चूल्हा बना रहा किचन को स्मार्ट – Khabar Jagat

    ‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आयेंगे साकिब सलीम

    • October 6, 2026
    ‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आयेंगे साकिब सलीम

    क्या अधूरी नींद बढ़ा रही है आपका वजन? जानिए इसके पीछे की सच्चाई

    • October 6, 2026
    क्या अधूरी नींद बढ़ा रही है आपका वजन? जानिए इसके पीछे की सच्चाई

    अक्षय ओबेरॉय ने देहरादून में शुरू की रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग

    • October 6, 2026
    अक्षय ओबेरॉय ने देहरादून में शुरू की रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग

    युवराज सिंह की शरण में ऋषभ पंत! IPL 2026 में विरोधी गेंदबाजों पर बरपाएंगे कहर

    • October 6, 2026
    युवराज सिंह की शरण में ऋषभ पंत! IPL 2026 में विरोधी गेंदबाजों पर बरपाएंगे कहर

    फिल्म के गाने से शुरू हुई प्रेम कहानी, ऐसे गीता बसरा बनीं हरभजन सिंह के दिल की रानी

    • October 6, 2026
    फिल्म के गाने से शुरू हुई प्रेम कहानी, ऐसे गीता बसरा बनीं हरभजन सिंह के दिल की रानी

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना में खरीदी 55 बीघा जमीन, करीब 6 करोड़ में हुई रजिस्ट्री

    • October 6, 2026
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना में खरीदी 55 बीघा जमीन, करीब 6 करोड़ में हुई रजिस्ट्री

    कुलदीप यादव की शादी का जश्न शुरू, वंशिका संग थिरके, चहल और रिंकू भी पहुंचे

    • October 6, 2026
    कुलदीप यादव की शादी का जश्न शुरू, वंशिका संग थिरके, चहल और रिंकू भी पहुंचे

    इराक में अमेरिकी एयरफोर्स का टैंकर विमान क्रैश, 4 क्रू मेंबर्स की मौत

    • October 6, 2026
    इराक में अमेरिकी एयरफोर्स का टैंकर विमान क्रैश, 4 क्रू मेंबर्स की मौत

    विला, पोर्टो, मिडट्जिलैंड ने राउंड ऑफ 16 के पहले चरण में मामूली बढ़त बनाई – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    विला, पोर्टो, मिडट्जिलैंड ने राउंड ऑफ 16 के पहले चरण में मामूली बढ़त बनाई – Khabar Jagat

    घर की इस दिशा में रखने से हो सकता है नुकसान, 90% लोग नहीं जानते सच – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    घर की इस दिशा में रखने से हो सकता है नुकसान, 90% लोग नहीं जानते सच – Khabar Jagat

    दिल्ली के राशिद खान पहले राउंड में टॉप पर – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    दिल्ली के राशिद खान पहले राउंड में टॉप पर – Khabar Jagat

    मलाइका अरोड़ा डेट कर रही हैं 17 साल छोटे बिजनेसमैन? BF ने पैपराज़ी को किया इग्नोर

    • October 6, 2026
    मलाइका अरोड़ा डेट कर रही हैं 17 साल छोटे बिजनेसमैन? BF ने पैपराज़ी को किया इग्नोर

    किरण जॉर्ज हुए बाहर, मन्नेपल्ली ने दूसरे दौर में बनाई जगह – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    किरण जॉर्ज हुए बाहर, मन्नेपल्ली ने दूसरे दौर में बनाई जगह – Khabar Jagat

    पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदने पर काव्या मारन घिरीं, BCCI ने विवाद पर किया बयान

    • October 6, 2026
    पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदने पर काव्या मारन घिरीं, BCCI ने विवाद पर किया बयान

    एयरक्राफ्ट करियर ‘अब्राहम लिंकन’ पर मिसाइल हमला; अमेरिका ने किया खारिज – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    एयरक्राफ्ट करियर ‘अब्राहम लिंकन’ पर मिसाइल हमला; अमेरिका ने किया खारिज – Khabar Jagat

    सबालेंका और सिनर का दमदार प्रदर्शन, BNP Paribas ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह

    • October 6, 2026
    सबालेंका और सिनर का दमदार प्रदर्शन, BNP Paribas ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह

    स्वर्ण पदक जीतने के बाद भी प्रीति पाल नाराज, बोलीं– ‘जो गलती ट्रेनिंग में नहीं होती, वो यहां कर दी’

    • October 6, 2026
    स्वर्ण पदक जीतने के बाद भी प्रीति पाल नाराज, बोलीं– ‘जो गलती ट्रेनिंग में नहीं होती, वो यहां कर दी’

    69.25 मीटर थ्रो के साथ जीता स्वर्ण पदक – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    69.25 मीटर थ्रो के साथ जीता स्वर्ण पदक – Khabar Jagat

    सोना और चांदी हुए सस्ते, ग्राहकों के चेहरे पर खुशी – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    सोना और चांदी हुए सस्ते, ग्राहकों के चेहरे पर खुशी – Khabar Jagat

    तालिबान ने पाकिस्तान को चेताया, इस्लामाबाद, कराची और क्वेटा को दहलाने की धमकी दी

    • October 6, 2026
    तालिबान ने पाकिस्तान को चेताया, इस्लामाबाद, कराची और क्वेटा को दहलाने की धमकी दी

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कोमा में, पैर कटने की खबरें; वेस्टर्न मीडिया का दावा

    • October 6, 2026
    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कोमा में, पैर कटने की खबरें; वेस्टर्न मीडिया का दावा

    BJP ने बंगाल में फाइनल किए 140 कैंडिडेट, पिछली चुनावी गलतियों से लिया सबक

    • October 6, 2026
    BJP ने बंगाल में फाइनल किए 140 कैंडिडेट, पिछली चुनावी गलतियों से लिया सबक

    पाकिस्तानी स्पिनर की खरीद पर विवाद, काव्या मारन पर उठे सवाल; सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड

    • October 6, 2026
    पाकिस्तानी स्पिनर की खरीद पर विवाद, काव्या मारन पर उठे सवाल; सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड

    शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, निफ्टी 11 महीने में पहली बार 23,500 के नीचे

    • October 6, 2026
    शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, निफ्टी 11 महीने में पहली बार 23,500 के नीचे

    अगले 12 महीनों में कब, कहां और कितने मैच खेलेगी भारत – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    अगले 12 महीनों में कब, कहां और कितने मैच खेलेगी भारत – Khabar Jagat

    जीवन की रुकावटें दूर करने का सरल तरीका – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    जीवन की रुकावटें दूर करने का सरल तरीका – Khabar Jagat

    झटका! X पर ‘Ask Grok’ अब फ्री नहीं, थ्रेड्स में AI से सवाल पूछने के लिए देना होगा पैसा

    • October 6, 2026
    झटका! X पर ‘Ask Grok’ अब फ्री नहीं, थ्रेड्स में AI से सवाल पूछने के लिए देना होगा पैसा

    नवरात्रि से पहले घर से हटाएं ये 7 गलतियां, तभी होगी मां दुर्गा की विशेष कृपा

    • October 6, 2026
    नवरात्रि से पहले घर से हटाएं ये 7 गलतियां, तभी होगी मां दुर्गा की विशेष कृपा

    “50 हजार से कम कीमत में लॉन्च हुआ TVS Orbiter V1 स्कूटर, गजब के फीचर्स से है लैस”

    • October 6, 2026
    “50 हजार से कम कीमत में लॉन्च हुआ TVS Orbiter V1 स्कूटर, गजब के फीचर्स से है लैस”

    “T20 टीम से ड्रॉप हुए क्रिकेटर पर BCCI की मेहरबानी, मिलेगा बड़ा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ भी होंगे सम्मानित”

    • October 6, 2026
    “T20 टीम से ड्रॉप हुए क्रिकेटर पर BCCI की मेहरबानी, मिलेगा बड़ा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ भी होंगे सम्मानित”

    किस राशि की किस्मत होगी रोशन, और कौन रहेगा सतर्क” – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    किस राशि की किस्मत होगी रोशन, और कौन रहेगा सतर्क” – Khabar Jagat

    कहीं WFH लागू, कहीं स्कूल बंद, पड़ोसी देशों में हालात बिगड़े – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    कहीं WFH लागू, कहीं स्कूल बंद, पड़ोसी देशों में हालात बिगड़े – Khabar Jagat

    जसप्रीत बुमराह ‘क्रिकेट के मेसी-रोनाल्डो’, माइक वॉन बोले – किसी भी टीम को बना सकते हैं चैंपियन

    • October 6, 2026
    जसप्रीत बुमराह ‘क्रिकेट के मेसी-रोनाल्डो’, माइक वॉन बोले – किसी भी टीम को बना सकते हैं चैंपियन

    कर्ज के सहारे पाकिस्तान! ईरान से तनाव के बीच सऊदी अरब पहुंचे शहबाज शरीफ

    • October 6, 2026
    कर्ज के सहारे पाकिस्तान! ईरान से तनाव के बीच सऊदी अरब पहुंचे शहबाज शरीफ

    बोले– मोदी से चाहते हैं सुबह ट्रंप, दोपहर में पुतिन और शाम को जिनपिंग को गाली दिलवाएं – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    बोले– मोदी से चाहते हैं सुबह ट्रंप, दोपहर में पुतिन और शाम को जिनपिंग को गाली दिलवाएं – Khabar Jagat

    मणिशंकर अय्यर के बयान पर शशि थरूर का पलटवार, नेहरू से ‘सरेंडर’ तक गिनाई बातें

    • October 6, 2026
    मणिशंकर अय्यर के बयान पर शशि थरूर का पलटवार, नेहरू से ‘सरेंडर’ तक गिनाई बातें

    पापमोचनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना व्यर्थ हो जाएगा व्रत का पुण्य!

    • October 6, 2026
    पापमोचनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना व्यर्थ हो जाएगा व्रत का पुण्य!

    घर में बांस का पौधा लगाने से पहले जान लें सही दिशा, गलत जगह लगा तो हो सकता है नुकसान

    • October 6, 2026
    घर में बांस का पौधा लगाने से पहले जान लें सही दिशा, गलत जगह लगा तो हो सकता है नुकसान