
कोटा, 20 सितम्बर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल द्वारा चलाई जा रही परीक्षा विशेष गाड़ियों के प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
गाड़ी संख्या 02081 (कोटा–भरतपुर परीक्षा विशेष) दिनांक 20 एवं 21 सितम्बर 2025 को कोटा से सायं 17.30 बजे प्रस्थान करेगी (पूर्व निर्धारित 18.40 बजे के स्थान पर)।
गाड़ी संख्या 02082 (भरतपुर–कोटा परीक्षा विशेष) दिनांक 20, 21 एवं 22 सितम्बर 2025 को भरतपुर से प्रातः 05.30 बजे प्रस्थान करेगी (पूर्व निर्धारित 04.30 बजे के स्थान पर)।
प्लेटफार्म व्यवस्था
गाड़ी संख्या 09823 प्रतिदिन कोटा से दोपहर 15.00 बजे प्लेटफार्म संख्या 1 से प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 02081 (कोटा–भरतपुर परीक्षा विशेष) प्रतिदिन सायं 17.30 बजे प्लेटफार्म संख्या 1 से प्रस्थान करेगी।






































































































