मुख्यमंत्री डॉ. यादव – Khabar Jagat

बहनों की मुस्कान ही सरकार की पूंजी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भाईदूज हमारी संस्कृति की आत्मा, भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व का है प्रतीक

सरकार बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कर रही है काम

बहनें लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती का हैं समग्र रूप

लाड़ली बहना योजना है बहनों की समृद्धि का सीधा मार्ग

अब तक 29 किश्तों में सरकार ने बहनों को दिए हैं करीब 45 हजार करोड़ रूपए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर बहनों के साथ मनाया भाईदूज पर्व

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भाईदूज हमारी भारतीय संस्कृति की आत्मा है। यह पर्व भाई और बहन के सहोदर स्नेह, परस्पर अपनत्व का प्रतीक है। भाईदूज भाई-बहन के पवित्र बंधन के नैसर्गिक संरक्षण और पारिवारिक जीवन मूल्यों को मजबूत बनाता है। यह पर्व भारतीय समाज की उस देशज परम्परा का निर्वहन है, जहां बहन के स्नेह में भाई का नैतिक दायित्व और जीवन पर्यन्त रक्षा का संकल्प निहित होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाईदूज का यह पर्व न केवल भाई-बहन के स्नेह का उत्सव है, बल्कि सामाजिक एकता, नारी सम्मान के साथ हमारे पारिवारिक जीवन मूल्यों के संरक्षण का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित (भातृ द्वितीया/यम द्वितीया) भाईदूज के विशेष कार्यक्रम में बहनों को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों के साथ आत्मीय संवाद कर सभी को भाईदूज की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश की बहनों के साथ संवाद के दौरान उनसे राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और भावी प्राथमिकताओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे लाड़ली बहनों के रूप में 1 करोड़ 26 लाख से अधिक बहनें मिली हैं। हम बहनों के जीवन में नई रोशनी, नई खुशी जोड़ रहे हैं। प्रदेश की सभी लाडली बहनों को अब हर माह 1500 रुपए मिलेंगे। बहनों के लिए सरकार के खजाने में कोई कमी नहीं है। बहनों के शब्द और उद्गार सुनकर अभिभूत हूं। हमारी बहनें लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती का समग्र रूप हैं। मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा प्रदेश है, जहां लाड़ली बहना योजना से हमारी बहनें हर महीने राखी और भाईदूज मनाती हैं। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना प्रदेश की बहनों की समृद्धि का सीधा मार्ग है। किसी भी जरूरत के वक्त लाड़ली बहनों को इस योजना से बड़ा संबल और सहयोग मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनों को हमारी सरकार अब तक 29 किश्तों में करीब 45 हजार करोड़ रुपए की सहायता राशि दे चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों की मुस्कान ही मध्यप्रदेश की और हमारी सरकार की जमा पूंजी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाईदूज के पावन पर्व पर सभी लाड़ली बहनों पर पुष्पवर्षा कर भाईदूज की बधाई देकर मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाया, साफा पहनाया, नारियल भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को उपहार भेंट दी और मिठाई खिलाकर आभार जताया। कार्यक्रम में मौजूद लाड़ली बहनों ने भाई-बहन के प्रेम और स्नेह पर केन्द्रित निमाड़ी लोकगीत गाये, नृत्य किया और परम्परागत स्वर लहरियों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम स्थल को अपनत्व से भाव-विभोर कर दिया। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तिलक कर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों का आशीर्वाद सदैव सरकार के साथ है। इसी कारण हम निर्भय होकर काम कर पाते हैं। आज बड़े सौभाग्य का दिन है। प्रदेश का मुख्यमंत्री निवास बहनों का घर बना है। बहनों के माध्यम से दो परिवार एक साथ जुड़ते हैं। बहनों का हृदय विशाल है। वे शादी के बाद नए घर में जाकर नए माता-पिता के साथ रहती हैं। सनातन संस्कृति में उन्हें जगदंबा और लक्ष्मी का रूप कहा जाता है। वे परेशानी के समय परिवार के साथ सदैव चट्टान की तरह खड़ी रहती है। प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी बहनों की ताकत 2029 में और बढ़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर वीरांगनाओं को भी याद करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती ने अपने शौर्य के बल पर मुगलों के साथ 52 युद्ध लड़े। रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से लोहा लिया और रानी अवंति बाई लोधी जैसी अनेक देवियों ने देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाई दूज का पर्व भगवान श्रीकृष्ण और उनकी प्यारी बहन सुभद्रा के परस्पर स्नेह सहित यमराज और उनकी बहन से जुड़ी एक कहानी से प्रारंभ होता है। जो रक्षाबंधन का महत्व है, वही भाईदूज का भी महत्व है। राज्य सरकार ने रोजगारपरक नीति तैयार कर बहनों को उद्योग में काम करने पर 5 हजार रुपए की राशि अतिरिक्त सहायता के रूप में देने का निर्णय लिया है। अगर बहनें अपना उद्योग स्थापित करें, तो उन्हें 2 प्रतिशत की छूट अलग से दी जा रही है। बहनों के नाम पर मकान, दुकान और जमीन की रजिस्ट्री कराने पर अलग से छूट दिये जाने का प्रावधान है। बहनें अपना उद्योग स्थापित करें और समृद्ध बने।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश की लाड़ली बहनों को नि:शुल्क आवास प्रदान किए। उनका खुद का घर नहीं है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में देशभर में बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास बहनों के लिए सदैव खुला है। मुख्यमंत्री निवास बहनों का अपना मायका है। सैकड़ों बहनों ने अपनी चरण रज से आज फिर मेरे आंगन को धन्य कर दिया है। ईश्वर हमारी सभी बहनों का घर खुशियों से भर दे। आप हमारी लाड़ली और हम आपके लाड़ले बने रहें। यह ऐतिहासिक भाईदूज मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन को अपनी नीति के केंद्र में रखा है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना जैसी योजनाओं से महिलाओं के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रदेश की हर बहन आत्मनिर्भर बने और समाज में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करे। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके का जिक्र करते हुए कहा कि बहन संपतिया भी बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक गांव के हर घर में नल से जल पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार बहनों के कल्याण में जी-जान से लगी है। हम प्रदेश में एक ऐसा वातावरण बना रहे हैं, जहां हमारी बहनें निश्चिंत होकर दिन हो या रात, किसी भी समय काम कर सकें। इसके लिए श्रम कानूनों में संशोधन किया गया है। नियोक्ताओं के लिए भी यह अनिवार्य कर दिया गया है कि वे महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा की पूरी जिम्मेदारी निभाएं। प्रदेश के कई औद्योगिक क्षेत्रों में अब वर्किग वूमन हॉस्टल/आश्रय गृह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश के 47 प्रतिशत स्टार्ट अप्स का नेतृत्व हमारी बहनें कर रही हैं। बहनों के लिए हमारे खजाने में कोई कमी नहीं है। बहनें अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें। स्वस्थ बहनें ही समृद्ध मध्यप्रदेश बनाएंगी। मध्यप्रदेश की हर बहन का सुख, सुरक्षा और सम्मान हमारा दायित्व है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संसार की किसी भी सभ्यता में नारी शक्ति को इतना ऊंचा स्थान नहीं मिला, जितना भारतीय सनातन संस्कृति में दिया जाता है। भाईदूज बहन के आशीर्वाद और भाई के उत्तरदायित्व का पर्व है। मुझे इस बात का गर्व है कि मध्यप्रदेश इस परंपरा को न केवल जीवित रख रहा है, बल्कि उसे समाज की ताकत बना रहा है। हम लाड़ली बहना योजना को एक नए चरण में ले जा रहे हैं। इस योजना ने करोड़ों बहनों के जीवन में उजाला भरा, अब वह और भी बड़ी होने जा रही है। प्रदेश की बहनों के खाते में 1250 नहीं, बल्कि अब हर महीने 1500 रुपए आएंगे। यह जो 250 रुपए बढ़ रहे हैं, यह बहनों को नई हिम्मत, नई उम्मीद देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी, तब से अक्टूबर 2025 तक हमने करोड़ों रुपए की राशि बहनों के खातों में भेजी है। मुझे यह जानकर बेहद खुशी होती है कि किसी बहन ने इस पैसे से सिलाई मशीन खरीदी, तो किसी ने फोटोकापी मशीन, किसी बहन ने अचार-पापड़ का बिजनेस शुरू किया, तो किसी बहन ने बकरी और गाय खरीदकर डेयरी शुरू की। अब उसकी कमाई से बच्चों को अच्छी शिक्षा, परिवार को अच्छा जीवन देने में सफल हो रही हैं। बहनें अब अपने परिवारों का आर्थिक संबल भी बन रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति कहती है कि बहन-बेटियों का सम्मान और संबल देने से घर-आंगन में समृद्धि और सौभाग्य हमेशा बना रहता है। मध्यप्रदेश में यह अनुभव बिलकुल सत्य साबित हुआ है। पिछ़ले डेढ़ साल में मध्यप्रदेश ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐसे कदम उठाए हैं, जो पूरे देश के लिए मिसाल बन गए हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना से प्रदेश की बेटियां पैदा होते ही लखपति बन रही हैं। वर्तमान में प्रदेश में 51 लाख से अधिक लाड़ली लक्ष्मी बेटियां हैं। इस योजना से मिलने वाली राशि से स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई कर रही हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना ने गरीब बेटियों का जीवन संवारा है। जननी सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से गर्भवती माताओं का ख्याल रखा जा रहा है। महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए हमने देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन की शुरुआत की है, जो हमारी बहनों को हर स्तर पर नई ताकत और अवसर दे रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की तीन लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का इस अभिनव योजना के लिए आभार ज्ञापित किया। लाड़ली बहन सुश्री पिंकी जैन ने कहा कि लाड़ली बहनों को योजना का लाभ मिलने से बहने सशक्त हुई हैं। मैंने पापड़ बनाने के लिए मशीन लगाई है। बहन सुश्री संगीता ने कहा कि प्रदेश की बहनें लाडली योजना की राशि से आर्थिक रूप से समृद्ध हुई हैं। भाई के रूप में मिले प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं। बहन सुश्री रोहिणी ने कहा कि आज भाईदूज पर बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त राशि मिलने पर मुहर लग गई है। आगे हर माह सभी लाडली बहनों को 1500 रुपए मिलेंगे। इस योजना की राशि से बहनों को अपने व्यवसाय और स्वरोजगार स्थापित करने में बहुत बड़ी मदद मिली है।

लाड़ली बहनें बन रही हैं आत्मनिर्भर : मंत्री सुश्री भूरिया

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि भाई दूज के अवसर पर प्रदेश की सभी बहनें मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आशीर्वाद प्रदान कर रही हैं। लाडली बहना योजना से प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली बहनें अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर रही हैं। बच्चों की स्कूल फीस भर रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आर्थिक रूप से बहनों को स्वावलंबी बनाने के लिए नई योजनाएं लागू करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। राज्य सरकार ने नगरीय निकायों और पंचायती राज व्यवस्था में बहनों को आरक्षण प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री निवास बना लाड़ली बहनों का मायका : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि आज मुख्यमंत्री निवास प्रदेश की लाडली बहनों का मायका बना है। भाईदूज ऐसा पर्व है जिसमें भाई अपनी बहनों के लिए रक्षा, सुरक्षा और मान सम्मान का संकल्प लेता है। लाड़ली बहना योजना से बहनों का घर परिवार में सम्मान बढ़ने लगा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह संकल्प लिया है कि अब प्रदेश की बहनें मजबूरी का नहीं, मजबूती का जीवन जी रही हैं। ये बहनों का गर्व है कि प्रदेश को ऐसे संवेदनशील मुख्यमंत्री मिले हैं। राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार कर रही है। हमारे मुख्यमंत्री कदम-कदम पर लाडली बहनों के साथ उनकी ढाल बनकर खड़े हैं।

राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बहनों को हर माह लाड़ली बहना योजना की राशि का तोहफा मिल रहा है। अगले माह से बहनों के खाते में हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, विधायक श्री विष्णु खत्री, महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, श्री रविन्द्र यति, जनप्रतिनिधि, आयुक्त महिला एवं बाल विकास श्रीमती निधि निवेदिता सहित बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित थीं।

 

  • ST

    Related Posts

    ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल – Khabar Jagat

    इंदौरजिस इंदौर की पहचान मां अहिल्या की नगरी के रूप में होती है, जिस शहर की पहचान देश स्वच्छता के कारण…

    युवक की हत्या के बाद भड़के परिजन, आरोपी के घर पर हमला कर लगाई आग – Khabar Jagat

    भिंडभिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र के ग्राम रिनिया में शनिवार शाम लगभग 7 बजे पैसों के लेन-देन को लेकर दो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    डिप्टी CM का पद और 80 सीटें, थलापति विजय को बीजेपी ने दिया बड़ा ऑफर

    • October 6, 2026
    डिप्टी CM का पद और 80 सीटें, थलापति विजय को बीजेपी ने दिया बड़ा ऑफर

    ईरान में सीजफायर को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, जंग रोकने की शर्तें नहीं स्वीकार

    • October 6, 2026
    ईरान में सीजफायर को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, जंग रोकने की शर्तें नहीं स्वीकार

    असम चुनाव 2026: AAP ने फूंका चुनावी बिगुल, जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली सूची

    • October 6, 2026
    असम चुनाव 2026: AAP ने फूंका चुनावी बिगुल, जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली सूची

    गर्मियों में सनबर्न और टैनिंग से बचाएगा एलोवेरा जेल, जानें लगाने का सही तरीका

    • October 6, 2026
    गर्मियों में सनबर्न और टैनिंग से बचाएगा एलोवेरा जेल, जानें लगाने का सही तरीका

    धूप से भरपूर भारत, फिर भी विटामिन-डी की कमी क्यों? चौंकाने वाली सच्चाई

    • October 6, 2026
    धूप से भरपूर भारत, फिर भी विटामिन-डी की कमी क्यों? चौंकाने वाली सच्चाई

    वैज्ञानिकों ने दवाओं को ज्यादा असरदार बनाने का तरीका खोजा – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    वैज्ञानिकों ने दवाओं को ज्यादा असरदार बनाने का तरीका खोजा – Khabar Jagat

    तेहरान छोड़ रूस पहुंचे मोजतबा खामेनेई, पुतिन ने उड़ाकर लिया – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    तेहरान छोड़ रूस पहुंचे मोजतबा खामेनेई, पुतिन ने उड़ाकर लिया – Khabar Jagat

    रिश्ता बड़ा या आत्मसम्मान? – प्रेमानंद जी महाराज का जवाब जो हर किसी को सुनना चाहिए

    • October 6, 2026
    रिश्ता बड़ा या आत्मसम्मान? – प्रेमानंद जी महाराज का जवाब जो हर किसी को सुनना चाहिए

    एक महीने तक इन शुभ कार्यों पर लगेगी रोक, जानें कारण – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    एक महीने तक इन शुभ कार्यों पर लगेगी रोक, जानें कारण – Khabar Jagat

    घर के मेन डोर का रखें खास ध्यान, तभी आएगी घर में पॉजिटिव एनर्जी

    • October 6, 2026
    घर के मेन डोर का रखें खास ध्यान, तभी आएगी घर में पॉजिटिव एनर्जी

    पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को फटकार, जुड़ा डिमेरिट पॉइंट – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को फटकार, जुड़ा डिमेरिट पॉइंट – Khabar Jagat

    बाबर आजम और फखर जमां की चोट से पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल, PCB करेगा जांच

    • October 6, 2026
    बाबर आजम और फखर जमां की चोट से पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल, PCB करेगा जांच

    ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तान ने कंधार में एयरस्ट्राइक की, सैन्य ठिकाना बना निशाना

    • October 6, 2026
    ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तान ने कंधार में एयरस्ट्राइक की, सैन्य ठिकाना बना निशाना

    महाजंग के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, अबू धाबी की सभी और दुबई की 5 फ्लाइट्स रद्द

    • October 6, 2026
    महाजंग के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, अबू धाबी की सभी और दुबई की 5 फ्लाइट्स रद्द

    26 या 27 मार्च को है राम नवमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    26 या 27 मार्च को है राम नवमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि – Khabar Jagat

    28 दिनों में 18 लाख से ज्यादा बाइक-स्कूटर बिके, इन कंपनियों की सेल रही सबसे ज्यादा

    • October 6, 2026
    28 दिनों में 18 लाख से ज्यादा बाइक-स्कूटर बिके, इन कंपनियों की सेल रही सबसे ज्यादा

    मिडल-ईस्ट तनाव से ट्रैवल सेक्टर को रोज़ ₹5500 करोड़ का नुकसान, घरेलू ट्रैवल में बढ़ोतरी की उम्मीद

    • October 6, 2026
    मिडल-ईस्ट तनाव से ट्रैवल सेक्टर को रोज़ ₹5500 करोड़ का नुकसान, घरेलू ट्रैवल में बढ़ोतरी की उम्मीद

    AI के कारण इस कंपनी में छंटनी, हजारों कर्मचारियों को गंवानी पड़ेगी नौकरी, मार्क जकरबर्ग ने भी दिए संकेत

    • October 6, 2026
    AI के कारण इस कंपनी में छंटनी, हजारों कर्मचारियों को गंवानी पड़ेगी नौकरी, मार्क जकरबर्ग ने भी दिए संकेत

    बंगाल में BJP के बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी, CM कैंडिडेट कौन होगा?

    • October 6, 2026
    बंगाल में BJP के बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी, CM कैंडिडेट कौन होगा?

    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल और स्मृति मंधाना तक; BCCI ने ऐलान किया कौन को मिलेगा कौन सा अवॉर्ड

    • October 6, 2026
    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल और स्मृति मंधाना तक; BCCI ने ऐलान किया कौन को मिलेगा कौन सा अवॉर्ड

    जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क – Khabar Jagat

    14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाने का दावा, ईरान ने दुबई को घोस्ट टाउन बना दिया! ‘सबसे सुरक्षित’ शहर छोड़ भागे अमीर

    • October 6, 2026
    14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाने का दावा, ईरान ने दुबई को घोस्ट टाउन बना दिया! ‘सबसे सुरक्षित’ शहर छोड़ भागे अमीर

    द रिवेंज’ का धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    द रिवेंज’ का धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद – Khabar Jagat

    तुर्की के प्लेन से श्रीलंका से रवाना हुए 84 ईरानी नाविकों के शव, शिया देश ने बदला लेने की ली कसम

    • October 6, 2026
    तुर्की के प्लेन से श्रीलंका से रवाना हुए 84 ईरानी नाविकों के शव, शिया देश ने बदला लेने की ली कसम

    अमेरिका ने मिडल ईस्ट में 2500 नौसैनिक और युद्धपोत भेजने का किया आदेश – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    अमेरिका ने मिडल ईस्ट में 2500 नौसैनिक और युद्धपोत भेजने का किया आदेश – Khabar Jagat

    सांस थामकर कब तक करूं इंतजार, दुबई में धमाकों से परेशान एक्ट्रेस लीजा रे ने कहा – बहुत मुश्किल हो रहा है

    • October 6, 2026
    सांस थामकर कब तक करूं इंतजार, दुबई में धमाकों से परेशान एक्ट्रेस लीजा रे ने कहा – बहुत मुश्किल हो रहा है

    ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की मेजबानी में होगा अगला टी20 विश्वकप, क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर

    • October 6, 2026
    ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की मेजबानी में होगा अगला टी20 विश्वकप, क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर

    कांग्रेस के कारण ही बनी थी बसपा, कांशीराम के नाम पर आयोजन को लेकर मायावती ने जताया गुस्सा

    • October 6, 2026
    कांग्रेस के कारण ही बनी थी बसपा, कांशीराम के नाम पर आयोजन को लेकर मायावती ने जताया गुस्सा

    KKR को तगड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा IPL से हुए बाहर

    • October 6, 2026
    KKR को तगड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा IPL से हुए बाहर

    बुमराह जैसी यॉर्कर का कोई मुकाबला नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भी माना जस्सी जैसा कोई नहीं

    • October 6, 2026
    बुमराह जैसी यॉर्कर का कोई मुकाबला नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भी माना जस्सी जैसा कोई नहीं

    उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, अमेरिका दक्षिण कोरिया से THAAD हटाने की करेगा तैयारी

    • October 6, 2026
    उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, अमेरिका दक्षिण कोरिया से THAAD हटाने की करेगा तैयारी

    चांदी में 43,000 और सोने में 12,000 रुपये की गिरावट, जानिए युद्ध के बावजूद गोल्ड क्यों टूट रहा है?

    • October 6, 2026
    चांदी में 43,000 और सोने में 12,000 रुपये की गिरावट, जानिए युद्ध के बावजूद गोल्ड क्यों टूट रहा है?

    Instagram की प्राइवेसी पर बड़ा हमला! Meta ने किया ऐलान, एंड टू एंड एन्क्रिप्शन हटेगा

    • October 6, 2026
    Instagram की प्राइवेसी पर बड़ा हमला! Meta ने किया ऐलान, एंड टू एंड एन्क्रिप्शन हटेगा

    बिकिनी में नताशा स्टानकोविक ने फ्लॉन्ट किया फिगर, बेटे के साथ वेकेशन पर कर रही हैं चिल

    • October 6, 2026
    बिकिनी में नताशा स्टानकोविक ने फ्लॉन्ट किया फिगर, बेटे के साथ वेकेशन पर कर रही हैं चिल

    आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-1 का रिकॉर्ड चौंकाने वाला

    • October 6, 2026
    आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-1 का रिकॉर्ड चौंकाने वाला

    बगदाद में अमेरिकी एंबेसी पर बड़ा हमला, मिसाइल और सुसाइड ड्रोन से किया गया अटैक

    • October 6, 2026
    बगदाद में अमेरिकी एंबेसी पर बड़ा हमला, मिसाइल और सुसाइड ड्रोन से किया गया अटैक

    इंदौर में आज से राष्ट्रीय स्तर का टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद होगी सीनियर स्पर्धा

    • October 6, 2026
    इंदौर में आज से राष्ट्रीय स्तर का टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद होगी सीनियर स्पर्धा

    T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मां के दरबार पहुंचे टीम इंडिया के क्रिकेटर, वैष्णो देवी में माथा टेका

    • October 6, 2026
    T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मां के दरबार पहुंचे टीम इंडिया के क्रिकेटर, वैष्णो देवी में माथा टेका

    माता पार्वती को इस व्रत से मिला था अद्भुत फल, जानें पूरी कहानी – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    माता पार्वती को इस व्रत से मिला था अद्भुत फल, जानें पूरी कहानी – Khabar Jagat

    मोबाइल डेटा पर नया टैक्स लागू हो सकता है, हर GB पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क

    • October 6, 2026
    मोबाइल डेटा पर नया टैक्स लागू हो सकता है, हर GB पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क

    वीवीएस लक्ष्मण की 281 रन की पारी का खुलासा, 25 साल बाद सामने आया बैट का नाम

    • October 6, 2026
    वीवीएस लक्ष्मण की 281 रन की पारी का खुलासा, 25 साल बाद सामने आया बैट का नाम

    WhatsApp का नया अपडेट, अब AI फीचर यूज़ करना हुआ आसान – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    WhatsApp का नया अपडेट, अब AI फीचर यूज़ करना हुआ आसान – Khabar Jagat

    नए चेहरे शामिल, कुछ मंत्री होंगे बाहर—जानें सूची – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    नए चेहरे शामिल, कुछ मंत्री होंगे बाहर—जानें सूची – Khabar Jagat

    वर्ल्ड कप खत्म, विराट-रोहित की डिमांड बढ़ी, BCCI से वनडे बढ़ाने की मांग, टी-20 नहीं चाहिए

    • October 6, 2026
    वर्ल्ड कप खत्म, विराट-रोहित की डिमांड बढ़ी, BCCI से वनडे बढ़ाने की मांग, टी-20 नहीं चाहिए

    भारत-US के बीच नए समझौते पर जल्द फैसला, ट्रंप के दूत ने दी खुशखबरी

    • October 6, 2026
    भारत-US के बीच नए समझौते पर जल्द फैसला, ट्रंप के दूत ने दी खुशखबरी

    2026 का निवेशकों के लिए सबसे खराब साल, 2.5 महीने में 48 लाख करोड़ रुपये डूबे

    • October 6, 2026
    2026 का निवेशकों के लिए सबसे खराब साल, 2.5 महीने में 48 लाख करोड़ रुपये डूबे

    चैत्र नवरात्र की अष्टमी कब है? जानें पूजा का महत्व और शुभ मुहूर्त

    • October 6, 2026
    चैत्र नवरात्र की अष्टमी कब है? जानें पूजा का महत्व और शुभ मुहूर्त

    पेट्रोल-डीजल कारों के बराबर हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की कीमत – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    पेट्रोल-डीजल कारों के बराबर हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की कीमत – Khabar Jagat

    जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान – Khabar Jagat

    दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले… लेकिन क्या सबकुछ है परफेक्ट? जानें क्या है अच्छा और क्या एवरेज – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले… लेकिन क्या सबकुछ है परफेक्ट? जानें क्या है अच्छा और क्या एवरेज – Khabar Jagat

    खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा धमाका: 7 पुलिसकर्मियों की मौत, इलाके में हाई अलर्ट

    • October 6, 2026
    खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा धमाका: 7 पुलिसकर्मियों की मौत, इलाके में हाई अलर्ट

    अमेरिकी जांच के दायरे में बांग्लादेशी निर्यात, ट्रेड नियमों पर उठे सवाल

    • October 6, 2026
    अमेरिकी जांच के दायरे में बांग्लादेशी निर्यात, ट्रेड नियमों पर उठे सवाल

    19 ठिकानों पर छापे, 90 से ज्यादा अकाउंट फ्रीज – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    19 ठिकानों पर छापे, 90 से ज्यादा अकाउंट फ्रीज – Khabar Jagat

    साढ़ेसाती और ढैय्या वालों के लिए आई खुशखबरी – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    साढ़ेसाती और ढैय्या वालों के लिए आई खुशखबरी – Khabar Jagat

    UMANG और पेमेंट ऐप्स से भी कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुकिंग, जानें हर ऐप का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

    • October 6, 2026
    UMANG और पेमेंट ऐप्स से भी कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुकिंग, जानें हर ऐप का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

    धोनी को नंबर 8-9 पर भेजना बेकार, टीम को नहीं मिलेगा फायदा: पुजारा – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    धोनी को नंबर 8-9 पर भेजना बेकार, टीम को नहीं मिलेगा फायदा: पुजारा – Khabar Jagat

    ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी

    • October 6, 2026
    ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी

    हवा में ईंधन भरते समय क्रैश हुआ अमेरिकी विमान, 4 की मौत – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    हवा में ईंधन भरते समय क्रैश हुआ अमेरिकी विमान, 4 की मौत – Khabar Jagat

    एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं प्रियंवदा कांत

    • October 6, 2026
    एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं प्रियंवदा कांत

    तेहरान में अलविदा जुमा के दौरान धमाका, इजरायल विरोधी रैली में मची भगदड़

    • October 6, 2026
    तेहरान में अलविदा जुमा के दौरान धमाका, इजरायल विरोधी रैली में मची भगदड़

    जसप्रीत बुमराह – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    जसप्रीत बुमराह – Khabar Jagat

    धूप से चलने वाला चूल्हा बना रहा किचन को स्मार्ट – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    धूप से चलने वाला चूल्हा बना रहा किचन को स्मार्ट – Khabar Jagat

    ‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आयेंगे साकिब सलीम

    • October 6, 2026
    ‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आयेंगे साकिब सलीम

    क्या अधूरी नींद बढ़ा रही है आपका वजन? जानिए इसके पीछे की सच्चाई

    • October 6, 2026
    क्या अधूरी नींद बढ़ा रही है आपका वजन? जानिए इसके पीछे की सच्चाई

    अक्षय ओबेरॉय ने देहरादून में शुरू की रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग

    • October 6, 2026
    अक्षय ओबेरॉय ने देहरादून में शुरू की रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग

    युवराज सिंह की शरण में ऋषभ पंत! IPL 2026 में विरोधी गेंदबाजों पर बरपाएंगे कहर

    • October 6, 2026
    युवराज सिंह की शरण में ऋषभ पंत! IPL 2026 में विरोधी गेंदबाजों पर बरपाएंगे कहर

    फिल्म के गाने से शुरू हुई प्रेम कहानी, ऐसे गीता बसरा बनीं हरभजन सिंह के दिल की रानी

    • October 6, 2026
    फिल्म के गाने से शुरू हुई प्रेम कहानी, ऐसे गीता बसरा बनीं हरभजन सिंह के दिल की रानी

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना में खरीदी 55 बीघा जमीन, करीब 6 करोड़ में हुई रजिस्ट्री

    • October 6, 2026
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना में खरीदी 55 बीघा जमीन, करीब 6 करोड़ में हुई रजिस्ट्री

    कुलदीप यादव की शादी का जश्न शुरू, वंशिका संग थिरके, चहल और रिंकू भी पहुंचे

    • October 6, 2026
    कुलदीप यादव की शादी का जश्न शुरू, वंशिका संग थिरके, चहल और रिंकू भी पहुंचे

    इराक में अमेरिकी एयरफोर्स का टैंकर विमान क्रैश, 4 क्रू मेंबर्स की मौत

    • October 6, 2026
    इराक में अमेरिकी एयरफोर्स का टैंकर विमान क्रैश, 4 क्रू मेंबर्स की मौत

    विला, पोर्टो, मिडट्जिलैंड ने राउंड ऑफ 16 के पहले चरण में मामूली बढ़त बनाई – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    विला, पोर्टो, मिडट्जिलैंड ने राउंड ऑफ 16 के पहले चरण में मामूली बढ़त बनाई – Khabar Jagat

    घर की इस दिशा में रखने से हो सकता है नुकसान, 90% लोग नहीं जानते सच – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    घर की इस दिशा में रखने से हो सकता है नुकसान, 90% लोग नहीं जानते सच – Khabar Jagat

    दिल्ली के राशिद खान पहले राउंड में टॉप पर – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    दिल्ली के राशिद खान पहले राउंड में टॉप पर – Khabar Jagat

    मलाइका अरोड़ा डेट कर रही हैं 17 साल छोटे बिजनेसमैन? BF ने पैपराज़ी को किया इग्नोर

    • October 6, 2026
    मलाइका अरोड़ा डेट कर रही हैं 17 साल छोटे बिजनेसमैन? BF ने पैपराज़ी को किया इग्नोर

    किरण जॉर्ज हुए बाहर, मन्नेपल्ली ने दूसरे दौर में बनाई जगह – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    किरण जॉर्ज हुए बाहर, मन्नेपल्ली ने दूसरे दौर में बनाई जगह – Khabar Jagat

    पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदने पर काव्या मारन घिरीं, BCCI ने विवाद पर किया बयान

    • October 6, 2026
    पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदने पर काव्या मारन घिरीं, BCCI ने विवाद पर किया बयान

    एयरक्राफ्ट करियर ‘अब्राहम लिंकन’ पर मिसाइल हमला; अमेरिका ने किया खारिज – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    एयरक्राफ्ट करियर ‘अब्राहम लिंकन’ पर मिसाइल हमला; अमेरिका ने किया खारिज – Khabar Jagat

    सबालेंका और सिनर का दमदार प्रदर्शन, BNP Paribas ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह

    • October 6, 2026
    सबालेंका और सिनर का दमदार प्रदर्शन, BNP Paribas ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह

    स्वर्ण पदक जीतने के बाद भी प्रीति पाल नाराज, बोलीं– ‘जो गलती ट्रेनिंग में नहीं होती, वो यहां कर दी’

    • October 6, 2026
    स्वर्ण पदक जीतने के बाद भी प्रीति पाल नाराज, बोलीं– ‘जो गलती ट्रेनिंग में नहीं होती, वो यहां कर दी’

    69.25 मीटर थ्रो के साथ जीता स्वर्ण पदक – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    69.25 मीटर थ्रो के साथ जीता स्वर्ण पदक – Khabar Jagat

    सोना और चांदी हुए सस्ते, ग्राहकों के चेहरे पर खुशी – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    सोना और चांदी हुए सस्ते, ग्राहकों के चेहरे पर खुशी – Khabar Jagat

    तालिबान ने पाकिस्तान को चेताया, इस्लामाबाद, कराची और क्वेटा को दहलाने की धमकी दी

    • October 6, 2026
    तालिबान ने पाकिस्तान को चेताया, इस्लामाबाद, कराची और क्वेटा को दहलाने की धमकी दी

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कोमा में, पैर कटने की खबरें; वेस्टर्न मीडिया का दावा

    • October 6, 2026
    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कोमा में, पैर कटने की खबरें; वेस्टर्न मीडिया का दावा

    BJP ने बंगाल में फाइनल किए 140 कैंडिडेट, पिछली चुनावी गलतियों से लिया सबक

    • October 6, 2026
    BJP ने बंगाल में फाइनल किए 140 कैंडिडेट, पिछली चुनावी गलतियों से लिया सबक

    पाकिस्तानी स्पिनर की खरीद पर विवाद, काव्या मारन पर उठे सवाल; सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड

    • October 6, 2026
    पाकिस्तानी स्पिनर की खरीद पर विवाद, काव्या मारन पर उठे सवाल; सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड

    शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, निफ्टी 11 महीने में पहली बार 23,500 के नीचे

    • October 6, 2026
    शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, निफ्टी 11 महीने में पहली बार 23,500 के नीचे

    अगले 12 महीनों में कब, कहां और कितने मैच खेलेगी भारत – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    अगले 12 महीनों में कब, कहां और कितने मैच खेलेगी भारत – Khabar Jagat

    जीवन की रुकावटें दूर करने का सरल तरीका – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    जीवन की रुकावटें दूर करने का सरल तरीका – Khabar Jagat

    झटका! X पर ‘Ask Grok’ अब फ्री नहीं, थ्रेड्स में AI से सवाल पूछने के लिए देना होगा पैसा

    • October 6, 2026
    झटका! X पर ‘Ask Grok’ अब फ्री नहीं, थ्रेड्स में AI से सवाल पूछने के लिए देना होगा पैसा

    नवरात्रि से पहले घर से हटाएं ये 7 गलतियां, तभी होगी मां दुर्गा की विशेष कृपा

    • October 6, 2026
    नवरात्रि से पहले घर से हटाएं ये 7 गलतियां, तभी होगी मां दुर्गा की विशेष कृपा

    “50 हजार से कम कीमत में लॉन्च हुआ TVS Orbiter V1 स्कूटर, गजब के फीचर्स से है लैस”

    • October 6, 2026
    “50 हजार से कम कीमत में लॉन्च हुआ TVS Orbiter V1 स्कूटर, गजब के फीचर्स से है लैस”

    “T20 टीम से ड्रॉप हुए क्रिकेटर पर BCCI की मेहरबानी, मिलेगा बड़ा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ भी होंगे सम्मानित”

    • October 6, 2026
    “T20 टीम से ड्रॉप हुए क्रिकेटर पर BCCI की मेहरबानी, मिलेगा बड़ा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ भी होंगे सम्मानित”

    किस राशि की किस्मत होगी रोशन, और कौन रहेगा सतर्क” – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    किस राशि की किस्मत होगी रोशन, और कौन रहेगा सतर्क” – Khabar Jagat

    कहीं WFH लागू, कहीं स्कूल बंद, पड़ोसी देशों में हालात बिगड़े – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    कहीं WFH लागू, कहीं स्कूल बंद, पड़ोसी देशों में हालात बिगड़े – Khabar Jagat

    जसप्रीत बुमराह ‘क्रिकेट के मेसी-रोनाल्डो’, माइक वॉन बोले – किसी भी टीम को बना सकते हैं चैंपियन

    • October 6, 2026
    जसप्रीत बुमराह ‘क्रिकेट के मेसी-रोनाल्डो’, माइक वॉन बोले – किसी भी टीम को बना सकते हैं चैंपियन

    कर्ज के सहारे पाकिस्तान! ईरान से तनाव के बीच सऊदी अरब पहुंचे शहबाज शरीफ

    • October 6, 2026
    कर्ज के सहारे पाकिस्तान! ईरान से तनाव के बीच सऊदी अरब पहुंचे शहबाज शरीफ

    बोले– मोदी से चाहते हैं सुबह ट्रंप, दोपहर में पुतिन और शाम को जिनपिंग को गाली दिलवाएं – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    बोले– मोदी से चाहते हैं सुबह ट्रंप, दोपहर में पुतिन और शाम को जिनपिंग को गाली दिलवाएं – Khabar Jagat

    मणिशंकर अय्यर के बयान पर शशि थरूर का पलटवार, नेहरू से ‘सरेंडर’ तक गिनाई बातें

    • October 6, 2026
    मणिशंकर अय्यर के बयान पर शशि थरूर का पलटवार, नेहरू से ‘सरेंडर’ तक गिनाई बातें

    पापमोचनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना व्यर्थ हो जाएगा व्रत का पुण्य!

    • October 6, 2026
    पापमोचनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना व्यर्थ हो जाएगा व्रत का पुण्य!

    घर में बांस का पौधा लगाने से पहले जान लें सही दिशा, गलत जगह लगा तो हो सकता है नुकसान

    • October 6, 2026
    घर में बांस का पौधा लगाने से पहले जान लें सही दिशा, गलत जगह लगा तो हो सकता है नुकसान