बलूचिस्तान में बढ़ता संकट, बवाल के बावजूद US-चीन की चुप्पी क्यों?

बलूचिस्तान

बलोचों के मुस्लिम भर होने से कलात (बलूचिस्तान) को पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बन जाना चाहिए… 27 मार्च 1948 को जब पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने बलूचिस्तान को जबरन कब्जाया तो इसका काफी विरोध हुआ. जिन्ना अपनी ही बातों से मुकर गए. जिस जिन्ना ने बलूचिस्तान को स्वायत्त रहने देने की सलाह दी थी, उन्होंने ही जबरन आजाद बलूचिस्तान को पाकिस्तान में मिला लिया. 

पाकिस्तानी इतिहासकार याकूब खान बंगाश अपनी किताब, ‘अ प्रिंसली अफेयर’ में लिखते हैं, ‘आजाद रहने के प्रतिरोध को पाकिस्तान की सरकार ने कुचल दिया और बलपूर्वक कलात को अपने में मिला लिया.’

पाकिस्तान जब आजाद हुआ तब कलात को अलग स्वायत्त प्रदेश की मान्यता मिली थी. 11 अगस्त 1947 को कलात और मुस्लिम लीग के बीच हुए समझौते में बलूचिस्तान एक अलग देश बना लेकिन उसकी सुरक्षा पाकिस्तान के जिम्मे दी गई. 12 अगस्त को बलूचिस्तान के शासक मीर अहमद खान ने अपनी रियासत को एक आजाद देश घोषित किया. लेकिन बलूचिस्तान की आजादी महज 227 दिनों की मेहमान थी. 

27 मार्च 1948 को मीर अहमद खान से पाकिस्तान में विलय के पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए. उसी दिन से बलूचिस्तान में हिंसा और टकराव का सिलसिला शुरू हुआ, जो आज भी थमा नहीं है.

बीएलए के हमलों से दहल उठा पाकिस्तान

बीते शुक्रवार रात को बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रहे हथियारबंद समूह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने प्रांत के करीब एक दर्जन ठिकानों को सिलसिलेवार तरीके से निशाना बनाया. हमले अगले दिन भी जारी रहे और एक के बाद एक हुए इन धमाकों से पाकिस्तान दहल उठा.

करीब 200 बीएलए लड़ाके, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, ने छोटे-छोटे समूहों में बंटकर एक साथ आत्मघाती धमाके और गोलीबारी की. पुलिस थानों, लोगों के घरों और सेना से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया. बीएलए का दावा है कि उसके हमलों में 200 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं. लेकिन पाकिस्तान की तरफ से कहा जा रहा है कि हमले में 17 सैनिक और 31 नागरिक मरे हैं. 

पाकिस्तानी सेना की जवाबी कार्रवाई में विद्रोही लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचा है. सेना की कार्रवाई में 177 बीएलए लड़ाके मारे गए हैं. 

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हमले पर बोलते हुए सोमवार को कहा कि बलूचिस्तान में बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती जरूरी है.

पाकिस्तान की संसद में खड़े होकर आसिफ ने कहा, ‘भौगोलिक रूप से बलूचिस्तान पाकिस्तान के 40 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है. इसे कंट्रोल करना किसी घनी आबादी वाले शहर से कहीं ज्यादा मुश्किल है. ऐसी जगह को कंट्रोल करने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की जरूरत होती है. हमारे सैनिक वहां तैनात हैं और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन इतने बड़े इलाके की निगरानी और वहां पेट्रोलिंग करना बेहद चुनौती भरा है.’

ये वही बलूचिस्तान है जिसके कीमती पत्थर देख ट्रंप की आंखों में आ गई चमक

पिछले साल सितंबर में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ अमेरिका पहुंचे थे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में दोनों से मुलाकात की.

इस दौरान मुनीर ने शहबाज शरीफ की मौजूदगी में ट्रंप के सामने एक ब्रीफकेस खोला… ब्रीफकेस खुलते ही बिजनेसमैन राष्ट्रपति ट्रंप की आंखें चमक उठीं. अंदर चमकते कीमती पत्थरों और खनिजों का एक सेट था. मुनीर का यह गिफ्ट ट्रंप को पाकिस्तान की ताजा पेशकश का हिस्सा था. मतलब साफ था कि पाकिस्तान अपने खनिज संसाधनों को अमेरिकी निवेश के लिए खोलने को तैयार है. पाकिस्तान के खनिज संसाधन यानी बलूचिस्तान के खनिज संसाधन.

गैस, सोने, तांबे की खान है बलूचिस्तान

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर प्रांत है. पाकिस्तान की कुल जमीन का करीब 44 प्रतिशत हिस्सा बलूचिस्तान है जहां पाकिस्तान के गैस, कोयला, सोना, तांबा का अधिकांश रिजर्व है.

बलूचिस्तान में कीमती पत्थरों की भी भरमार है और पाकिस्तान के कुल कीमती पत्थरों का 90% हिस्सा यही से निकाला जाता है. यहां के संगमरमर काफी मशहूर है जो हाई क्वालिटी के होते हैं. जियारत व्हाइट, ब्लैक एंड गोल्ड मार्बल यहां की पहचान हैं. बलूचिस्तान में रेयर अर्थ मिनरल्स के भी बड़े भंडार हैं.

पाकिस्तान के कुल खनिज संसाधनों का 75% हिस्सा बलूचिस्तान से निकाला जाता है. लेकिन इन संसाधनों से होने वाली आय का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान की सरकार के पास जाता है.

बलूचिस्तान का ईरान और अफगानिस्तान एंगल

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है बावजूद इसके, यहां की आबादी काफी कम है. पाकिस्तान की 25 करोड़ आबादी का केवल छह फीसद हिस्सा यहां रहता है. बलूचिस्तान में बलूच जनजाति की बहुलता है जो यहां के स्थानीय निवासी हैं. कुछ संख्या में पश्तून भी बलूचिस्तान में रहते हैं. 

बलूचिस्तान क्षेत्र तीन देशों के बीच बंटा है जिसमें पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत, ईरान का सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत और अफगानिस्तान के निमरुज, हेलमंद और कांधार शामिल हैं. दोनों देशों से लगती बलूचिस्तान की सीमाएं हमेशा से अस्थिर रही हैं.

ईरान और पाकिस्तान के बीच यूं तो भाईचारे वाला संबंध रहा है लेकिन दोनों देश एक-दूसरे पर बलूच विद्रोहियों को लेकर आरोप लगाते रहे हैं. ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान में स्थित विद्रोही समूहों को लेकर पाकिस्तान और बलूचिस्तान स्थित समूहों को लेकर ईरान एक-दूसरे पर दोष मढ़ते रहते हैं.

इसी लड़ाई को लेकर 16 जनवरी 2024 को ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे. ईरान का दावा था कि उसने बलोच सुन्नी मिलिटेंट समूह जैश अल-अदल के ठिकानों को निशाना बनाया क्योंकि वो ईरान पर हमले कर रहा है. 

जवाब में पाकिस्तान ने भी ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान में रॉकेट और मिसाइलों से हमले किए. पाकिस्तान ने दावा किया कि ये हमले उसने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) के ईरान स्थित ठिकानों पर किए हैं. इन हमलों से दोनों देशों में भारी तनाव देखा गया था. अफगानिस्तान से लगती बलूचिस्तान की सीमा भी लंबे समय से अस्थिर बनी हुई है. 

पाकिस्तान लगातार अफगानिस्तान के तालिबान शासन पर आरोप लगाता रहा है कि वो इन सीमाओं से आतंकियों की आवाजाही रोकने में नाकाम रहा है. बलूचिस्तान में अशांति को लेकर पाकिस्तान कभी अफगानिस्तान तो कभी भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाता है लेकिन वो यह बात नहीं समझ पा रहा कि बलूचिस्तान की इस हालत के लिए जिम्मेदार खुद वहां की अब तक की सभी सरकारें और सैन्य प्रमुख हैं.

सबसे बड़े और संपन्न प्रांत को पाकिस्तान ने बना दिया सबसे गरीब

19वीं सदी में जब ब्रिटिश सरकार भारत (जिसमें आज का पाकिस्तान, बांग्लादेश शामिल थे) पर राज कर रही थी तब एक कहावत चलन में थी. अंग्रेज कहा करते थे- बलूचों का सम्मान करो, पश्तूनों को खरीद लो, पंजाबियों पर राज करो और सिंधियों को डराकर रखो.’ 

इस कहावत से एक बात साफ हो जाती है कि बलूचों पर जीत हासिल करना अंग्रेजों के लिए भी मुश्किल था और इसलिए उन्होंने उनके साथ ससम्मान रहने का रास्ता चुना. लेकिन पाकिस्तान की सरकार यह बात समझ नहीं पाई और उन्होंने बलूचिस्तान पर जबरन कब्जा किया. इसी कब्जे का नतीजा पाकिस्तान आजतक भुगत रहा है और बलूच अपने स्वाभिमान के लिए अब तक लड़ रहे हैं.

प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर बलूचिस्तान को पाकिस्तान की सरकारों ने सबसे गरीब प्रांत बना दिया. यहां के प्राकृतिक संसाधन पाकिस्तान की सरकार चीन और अब अमेरिका के साथ मिलकर लूट रही है और इसका फायदा बलूचों तक नहीं पहुंच रहा.

पाकिस्तान ने जबरन बलूचिस्तान पर कब्जा तो कर लिया लेकिन वहां के लोगों का मन कभी नहीं पढ़ पाया. बलूच हमेशा से पाकिस्तान की सरकारों से नाराज रहे हैं और विलय के बाद से ही विरोध की आवाज उठती रही है. बलूचिस्तान में विरोध की ज्वाला तब और भड़क गई है जब पाकिस्तान ने चीन को इस क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट्स दे दिए.

बलूचिस्तान के विलय के बाद से ही शुरू हो गया था विद्रोह

बलूचिस्तान के पाकिस्तान में विलय के बाद से ही प्रांत में विद्रोही आंदोलनों को शुरुआत हो गई. और उस विरोध की मशाल कलात के शासक मीर अहमद खान के भाई प्रिंस करीम खान ने उठाई. उन्होंने बलूच राष्ट्रवादियों का एक दस्ता बनाया और 1948 में ही पाकिस्तान के खिलाफ पहला विद्रोह किया. पाकिस्तान ने बड़े ही बेरहमी से विद्रोह को कुचल दिया और प्रिंस करीम अपने सहयोगियों समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए.

इसके बाद भी बलूच शांत नहीं हुए और उन्होंने अपने हक के लिए लगातार विद्रोह किए. 1950, 1960, 1970 के दशक में विद्रोह हुए. बलूचों के विद्रोह में साल 2000 में तेजी आई. विद्रोह का शुरुआती मकसद प्रांत के संसाधनों में स्थानीय लोगों की हिस्सेदारी बढ़ाना था, लेकिन जल्द ही यह विद्रोह आजादी की मांग में बदल गई.
 
पाकिस्तानी सरकार के प्रति बढ़ते गुस्से के बीच बलूचिस्तान में कई विद्रोही समूह बन गए. इनमें बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA), बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF), बलूच नेशनल आर्मी (BNA), यूनाइटेड बलूच आर्मी (UBA), हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) जैसे समूह प्रमुख हैं.

इनमें बीएलए सबसे अधिक सक्रिय है जिसने पाकिस्तान में कई बड़े हमलों को अंजाम दिया है. समूह पाकिस्तानी सेना, उनके ठिकानों, प्रांत में चीनी प्रोजेक्ट्स और उससे जुड़े लोगों को टार्गेट करता है.

बलूचिस्तान में विद्रोह का चेहरा है बीएलए

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) की स्थापना साल 2000 में ही हुई थी और इसकी अगुवाई वरिष्ठ बलूच राष्ट्रवादी नेता नवाब खैर बख्श मरी के बेटे बलाच मरी ने की.

2006 में तत्कालीन सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के दौर में बलूच नेता नवाब अकबर बुगती की हत्या कर दी गई. बुगती बलूचों के बड़े नेता थे और उनकी हत्या ने पूरे बलूचिस्तान को सुलगा दिया. एक साल बाद बलाच मरी भी मारे गए और इसके बाद सरकार ने बीएलए पर प्रतिबंध लगा दिया. 

पाकिस्तान की सरकारों ने बलूचिस्तान में विरोध की आवाजों को दबाने के लिए बेहद कड़ा रुख अपनाया. मानवाधिकार संगठनों का आरोप है कि सुरक्षा बलों ने अलगाववादी संगठनों से जुड़े होने या उनके प्रति सहानुभूति रखने के शक में हजारों बलूचों की हत्या की है या उन्हें जबरन गायब कर दिया है. बीएलए ने सरकार के प्रति बलूचों के असंतोष को अपना सबसे बड़ा हथियार बना लिया है.

समय के साथ मजबूत हो रहा BLA

समय के साथ बीएलए ने खुद को ऐसे संगठन के रूप में स्थापित किया है जो बलूचिस्तान की आजादी से कम पाकिस्तान से कुछ लेने पर राजी नहीं है. इस वक्त बीएलए को बशीर जैब बलूच लीड कर रहे हैं और पिछले साल जाफर एक्सप्रेस हाईजैक के पीछे भी वही थे.

इस हाइजैक को 11 मार्च को अंजाम दिया गया था. उन्होंने क्वेटा से उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा जा रही जाफर एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन को हाईजैक कर लिया. ट्रेन में लगभग 400 यात्री सवार थे. घंटों चले ऑपरेशन के बाद यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया. इस दौरान 31 लोगों की मौत हुई जिनमें बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी शामिल थे.

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर पीस स्टडीज के मुताबिक, 2025 में बलूचिस्तान में कम से कम 254 हमले हुए, जो पिछले साल के मुकाबले 26 प्रतिशत अधिक थे. इन हमलों में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई. इनमें से अधिकांश के पीछे बीएलए का हाथ था.

हालिया हमले के संबंध में विल्सन सेंटर के साउथ एशिया इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर माइकल कुगेलमैन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘बलूचिस्तान संकट को सिर्फ मारे गए लड़ाकों की संख्या के नजरिए से देखना नीतिगत नाकामी है. क्योंकि असली सवाल यह है कि इतने सारे लड़ाके पैदा ही क्यों हो रहे हैं. बीएलए ने सरकार के खिलाफ स्थानीय गुस्से का फायदा उठाया है, जिससे उसमें बड़ी संख्या में लड़ाके भर्ती हो रहे हैं और संगठन पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है.’

बीएलए के सुसाइड स्कॉड ने मचाई तबाही

2010 में बीएलए ने अपना सुसाइड स्कॉड मजीद ब्रिगेड बनाया. यह दस्ता अपने शुरुआती सालों में एक्टिव नहीं था लेकिन 2018 में बीएलए के तत्कालीन प्रमुख असलम बलोच ने अपने बेटे को ही दल्बंदिन में काम कर रहे चीनी इंजीनियरों पर हमले के लिए भेज दिया. हमले में पांच लोग घायल हुए, जिनमें तीन चीनी नागरिक थे. आत्मघाती हमले में असलम बलोच के बेटे की मौत हो गई. 

इसके बाद बीएलए ने चीनी नागरिकों और ठिकानों को निशाना बनाने का सिलसिला तेज किया. नवंबर 2018 में कराची स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ, जिसमें दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोग मारे गए.

2022 में कराची यूनिवर्सिटी में शरी बलूच नाम की महिला आत्मघाती हमलावर ने चीनी नागरिकों को निशाना बनाया, जिसमें तीन चीनी नागरिकों समेत चार लोगों की मौत हुई. इस हमले के बाद से मजीद ब्रिगेड दुनिया भर में चर्चा में आ गई.

मजीद ब्रिगेड ने शुक्रवार रात और वीकेंड में हुए हमले में भी अहम भूमिका निभाई है. बीएलए ने दो महिला फिदायीन की तस्वीर पोस्ट कर बताया कि वो हमलों में शामिल थीं. इसके बाद बीएलए की ओर से दो और फिदायीन की तस्वीर शेयर की जो कि पति-पत्नी थे.

बलूच विद्रोहियों के निशाने पर क्यों है चीन?

बलूचिस्तान में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का फ्लैगशिप प्रोजेक्ट चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) का एक बड़ा हिस्सा है. CPEC प्रोजेक्ट के तहत चीन पाकिस्तान में 62 अरब डॉलर निवेश कर रहा है. इस प्रोजेक्ट का मकसद पाकिस्तान के जरिए दक्षिण-पश्चिमी चीन को अरब सागर से जोड़ना है.

CPEC के तहत चीन बलूचिस्तान के ग्वादर शहर में डीप सी पोर्ट ग्वादर पोर्ट का विकास कर रहा है. चीन ने साल 2002 में ग्वादर पोर्ट का निर्माण शुरू किया जिसने बलूचों के आंदोलन में चिंगारी का काम किया.

चीन ने ग्वादर में पाकिस्तान का सबसे बड़े एयरपोर्ट ग्वादर इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी डेवलप भी किया है. इसके अलावा चीन बलूचिस्तान में कई माइनिंग प्रोजेक्ट्स और एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है.

ग्वादर पोर्ट को मकरान हाइवे से जोड़ने के लिए चीन ने ईस्ट बे एक्सप्रेसवे भी बनाया है. उसने इलाके में रोड नेटवर्क्स का जाल बिछाया है ताकि उसे व्यापार में आसानी हो.

चीन बलूचिस्तान में 1320 मेगावाट का पावर प्रोजेक्ट स्थापित कर कोयले से बिजली भी बना रहा है. चीन के इन प्रोजेक्ट्स को लेकर स्थानीय बलूचों में भारी गुस्सा है. लोगों का कहना है कि विदेशी उनके प्रांत के संसाधनों का दोहन कर रहे हैं और उनके हाथ कुछ नहीं आ रहा है. इसी का नतीजा है कि बीएलए विद्रोही चीनी प्रोजेक्ट्स और चीनी नागरिकों को निशाना बना रहे हैं.

चीन के साथ-साथ अमेरिका की नजर भी है बलूचिस्तान पर

पाकिस्तान बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों का एक हिस्सा अपने सबसे करीबी सहयोगी चीन के साथ बांट रहा है. ऐसे में अमेरिका कहां पीछे रहने वाला था. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले साल पाकिस्तान के साथ एक खनिज समझौते पर मुहर लगाई. इस समझौते में अमेरिका की खनन कंपनी USSM शामिल है जिसने सितंबर में पाकिस्तान में खनिज उत्खनन के लिए 50 करोड़ डॉलर के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था.

लेकिन पाकिस्तान ने ट्रंप को खनिजों का जो सपना दिखाया है, वो पूरा होगा, कहा नहीं जा सकता है. 

  • ST

    Related Posts

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला, 15 भारतीय क्रू मेंबर फंसे

    नई दिल्ली अमेरिका और इजरायल के हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत से बौखलाया ईरान बदला लेने के लिए पूरी ताकत के साथ जवाबी कार्रवाई कर रहा…

    खामेनेई की मौत की खबर पर भड़के पाकिस्तानी, दूतावास के बाहर हंगामा; अमेरिकी सैनिकों की फायरिंग में 8 ढेर

    ईरानईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के विरोध में पाकिस्तान का औद्योगिक शहर कराची रविवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर मार्च…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला, 15 भारतीय क्रू मेंबर फंसे

    • May 31, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला, 15 भारतीय क्रू मेंबर फंसे

    गैस सिलेंडर महंगा, हवाई किराए में उछाल, जेब पर बढ़ेगा बोझ – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    गैस सिलेंडर महंगा, हवाई किराए में उछाल, जेब पर बढ़ेगा बोझ – Khabar Jagat

    हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करेगा

    • May 31, 2026
    हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करेगा

    पापा का सपना पूरा करूंगा — पिता को मुखाग्नि देकर मैदान में लौटे रिंकू सिंह

    • May 31, 2026
    पापा का सपना पूरा करूंगा — पिता को मुखाग्नि देकर मैदान में लौटे रिंकू सिंह

    खामेनेई की मौत की खबर पर भड़के पाकिस्तानी, दूतावास के बाहर हंगामा; अमेरिकी सैनिकों की फायरिंग में 8 ढेर

    • May 31, 2026
    खामेनेई की मौत की खबर पर भड़के पाकिस्तानी, दूतावास के बाहर हंगामा; अमेरिकी सैनिकों की फायरिंग में 8 ढेर

    दुबई एयरस्ट्राइक से बचकर निकले पीवी सिंधू के कोच, बोले- ‘हम सुरक्षित हैं, पर हालात डराने वाले थे’

    • May 31, 2026
    दुबई एयरस्ट्राइक से बचकर निकले पीवी सिंधू के कोच, बोले- ‘हम सुरक्षित हैं, पर हालात डराने वाले थे’

    WI के खिलाफ खराब रिकॉर्ड बना टीम इंडिया की टेंशन, सूर्या-गंभीर पर बढ़ा दबाव

    • May 31, 2026
    WI के खिलाफ खराब रिकॉर्ड बना टीम इंडिया की टेंशन, सूर्या-गंभीर पर बढ़ा दबाव

    हीली के बाद मूनी का कहर, भारत के खिलाफ 409 रन बरसे, शर्मनाक रिकॉर्ड्स की झड़ी

    • May 31, 2026
    हीली के बाद मूनी का कहर, भारत के खिलाफ 409 रन बरसे, शर्मनाक रिकॉर्ड्स की झड़ी

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

    • May 31, 2026
    साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

    ईरान के सुप्रीम लीडर का चुनाव करेगी शिया समिति, सशस्त्र बलों का कमांडर सहित मिलती हैं पावर

    • May 31, 2026
    ईरान के सुप्रीम लीडर का चुनाव करेगी शिया समिति, सशस्त्र बलों का कमांडर सहित मिलती हैं पावर

    कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक प्रदर्शन, कई घायल – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक प्रदर्शन, कई घायल – Khabar Jagat

    ईरान पर अमेरिकी हमले से बढ़ेंगे तेल और गैस के दाम, भारत सहित दुनिया में 10 चीजें डालेंगी असर?

    • May 31, 2026
    ईरान पर अमेरिकी हमले से बढ़ेंगे तेल और गैस के दाम, भारत सहित दुनिया में 10 चीजें डालेंगी असर?

    ‘हमला किया तो ऐसा मारेंगे कि दुनिया ने कभी नहीं देखा होगा’, ट्रंप की ईरान को लास्ट वॉर्निंग

    • May 31, 2026
    ‘हमला किया तो ऐसा मारेंगे कि दुनिया ने कभी नहीं देखा होगा’, ट्रंप की ईरान को लास्ट वॉर्निंग

    खामेनेई की मौत के बाद ईरान का इजरायल पर मिसाइल अटैक, US बेस को भी बनाया निशाना

    • May 31, 2026
    खामेनेई की मौत के बाद ईरान का इजरायल पर मिसाइल अटैक, US बेस को भी बनाया निशाना

    सेमीफाइनल की उम्मीदों के लिए वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    सेमीफाइनल की उम्मीदों के लिए वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत – Khabar Jagat

    मजबूत दक्षिण अफ्रीका से टकराकर अभियान को जीत के साथ खत्म करना चाहेगा जुझारू जिम्बाब्वे

    • May 31, 2026
    मजबूत दक्षिण अफ्रीका से टकराकर अभियान को जीत के साथ खत्म करना चाहेगा जुझारू जिम्बाब्वे

    Realme लाने जा रहा है 10,001mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, जानें भारत में लॉन्च डेट

    • May 31, 2026
    Realme लाने जा रहा है 10,001mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, जानें भारत में लॉन्च डेट

    मेमोरी सप्लाई में कमी के कारण 2026 में घट सकता है वैश्विक स्मार्टफोन शिपमेंट: रिपोर्ट – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    मेमोरी सप्लाई में कमी के कारण 2026 में घट सकता है वैश्विक स्मार्टफोन शिपमेंट: रिपोर्ट – Khabar Jagat

    ईरान-अमेरिका जंग से भारत के इन सेक्टर्स में मचेगी खलबली – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    ईरान-अमेरिका जंग से भारत के इन सेक्टर्स में मचेगी खलबली – Khabar Jagat

    सोना-चांदी नहीं, यह मेटल होगा दोगुना! एक्‍सपर्ट ने बताया गणित

    • May 31, 2026
    सोना-चांदी नहीं, यह मेटल होगा दोगुना! एक्‍सपर्ट ने बताया गणित

    मेष से मीन तक, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान? – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    मेष से मीन तक, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान? – Khabar Jagat

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीन स्वीप रोकने उतरेगी भारतीय महिला टीम, क्या चुनौती होगी पार?

    • May 31, 2026
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीन स्वीप रोकने उतरेगी भारतीय महिला टीम, क्या चुनौती होगी पार?

    शादाब खान बन सकते हैं पाकिस्तान के नए कप्तान, सलमान अली पर संकट! – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    शादाब खान बन सकते हैं पाकिस्तान के नए कप्तान, सलमान अली पर संकट! – Khabar Jagat

    बहरीन से कतर तक ईरान का मिसाइल हमला, दुबई तक गूंजे धमाके

    • May 31, 2026
    बहरीन से कतर तक ईरान का मिसाइल हमला, दुबई तक गूंजे धमाके

    वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबला, रिंकू सिंह की वापसी पर BCCI का बड़ा अपडेट

    • May 31, 2026
    वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबला, रिंकू सिंह की वापसी पर BCCI का बड़ा अपडेट

    ईरान के मिसाइल हमलों से खाड़ी में तनाव, जानें सऊदी, UAE और कतर में कितने भारतीय

    • May 31, 2026
    ईरान के मिसाइल हमलों से खाड़ी में तनाव, जानें सऊदी, UAE और कतर में कितने भारतीय

    ईरान पर हमले के बाद भड़के पुतिन के करीबी, बोले– अमेरिका का असली चेहरा सामने

    • May 31, 2026
    ईरान पर हमले के बाद भड़के पुतिन के करीबी, बोले– अमेरिका का असली चेहरा सामने

    करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान का रनतूफान, श्रीलंका के सामने 213 का पहाड़

    • May 31, 2026
    करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान का रनतूफान, श्रीलंका के सामने 213 का पहाड़

    ‘पाकिस्तान क्वालिफाई करे या नहीं, भारत नहीं करेगा…’ PAK क्रिकेटर के बयान से मचा बवाल

    • May 31, 2026
    ‘पाकिस्तान क्वालिफाई करे या नहीं, भारत नहीं करेगा…’ PAK क्रिकेटर के बयान से मचा बवाल

    करोड़पति बिजनेसमैन की बांहों में रोमांटिक हुई एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी, रिश्ता किया कंफर्म, क्या होगी शादी?

    • May 31, 2026
    करोड़पति बिजनेसमैन की बांहों में रोमांटिक हुई एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी, रिश्ता किया कंफर्म, क्या होगी शादी?

    ‘ट्रंप ने दिखाया असली चेहरा!’ इजरायल-अमेरिका के हमले के बीच क्या रूस बनेगा ईरान की ढाल?

    • May 31, 2026
    ‘ट्रंप ने दिखाया असली चेहरा!’ इजरायल-अमेरिका के हमले के बीच क्या रूस बनेगा ईरान की ढाल?

    ईरान पर कार्रवाई को लेकर नेतन्याहू का बड़ा बयान – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    ईरान पर कार्रवाई को लेकर नेतन्याहू का बड़ा बयान – Khabar Jagat

    अब पांच अप्रैल को अर्जेंटीना में मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे भारत के संग्राम

    • May 31, 2026
    अब पांच अप्रैल को अर्जेंटीना में मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे भारत के संग्राम

    बहरीन से कतर तक अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का हमला, मिसाइलों से मचाया कहर

    • May 31, 2026
    बहरीन से कतर तक अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का हमला, मिसाइलों से मचाया कहर

    भारत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचा, अब किससे होगी भिड़ंत? जानिए पूरा समीकरण

    • May 31, 2026
    भारत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचा, अब किससे होगी भिड़ंत? जानिए पूरा समीकरण

    जॉर्जिया वोल के शतक से ऑस्ट्रेलिया की दमदार जीत, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में ली 6-4 की बढ़त

    • May 31, 2026
    जॉर्जिया वोल के शतक से ऑस्ट्रेलिया की दमदार जीत, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में ली 6-4 की बढ़त

    हथियार डालो, नहीं तो मौत तय, खामेनेई पर बढ़ा संकट? – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    हथियार डालो, नहीं तो मौत तय, खामेनेई पर बढ़ा संकट? – Khabar Jagat

    सुंगुसी जूनियर के दो गोल ने पंजाब को बेंगलुरु के खिलाफ जीत दिलाई

    • May 31, 2026
    सुंगुसी जूनियर के दो गोल ने पंजाब को बेंगलुरु के खिलाफ जीत दिलाई

    आकिब नबी डार कौन हैं? रणजी ट्रॉफी 2025-26 में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बनकर चमके, IPL में भी कमा चुके करोड़ों

    • May 31, 2026
    आकिब नबी डार कौन हैं? रणजी ट्रॉफी 2025-26 में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बनकर चमके, IPL में भी कमा चुके करोड़ों

    मालदीव से रातों-रात तोड़े सारे कूटनीतिक रिश्ते, जानिए वजह – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    मालदीव से रातों-रात तोड़े सारे कूटनीतिक रिश्ते, जानिए वजह – Khabar Jagat

    सबसे निचले पायदान पर काबिज वॉल्व्स ने तीसरे नंबर की टीम एस्टन विला को हराया

    • May 31, 2026
    सबसे निचले पायदान पर काबिज वॉल्व्स ने तीसरे नंबर की टीम एस्टन विला को हराया

    16 मार्च को बनेगा शुभ राजयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

    • May 31, 2026
    16 मार्च को बनेगा शुभ राजयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

    बैकलेस मोनोकनी में छाईं शाहिद कपूर की पत्नी, बीच पर मीरा के स्वैग ने मचाई धूम

    • May 31, 2026
    बैकलेस मोनोकनी में छाईं शाहिद कपूर की पत्नी, बीच पर मीरा के स्वैग ने मचाई धूम

    USS अब्राहम लिंकन से ईरान पर हमला, खामेनेई सुरक्षित या मारे गए?

    • May 31, 2026
    USS अब्राहम लिंकन से ईरान पर हमला, खामेनेई सुरक्षित या मारे गए?

    ट्रॉफी जीतकर भावुक हुए कप्तान पारस डोगरा, बोले- जीत की खुशी शब्दों में बयान नहीं

    • May 31, 2026
    ट्रॉफी जीतकर भावुक हुए कप्तान पारस डोगरा, बोले- जीत की खुशी शब्दों में बयान नहीं

    मेरे साथ काम करने से कतराते हैं मेल एक्टर्स – तापसी पन्नू का बड़ा खुलासा

    • May 31, 2026
    मेरे साथ काम करने से कतराते हैं मेल एक्टर्स – तापसी पन्नू का बड़ा खुलासा

    शर्टलेस फैन ने मचाई अफरा-तफरी, पिच पर गिर पड़े लियोनेल मेसी

    • May 31, 2026
    शर्टलेस फैन ने मचाई अफरा-तफरी, पिच पर गिर पड़े लियोनेल मेसी

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान में फिर छिड़ी जंग, डूरंड लाइन पर गोलीबारी, तालिबान की एयर स्ट्राइक

    • May 31, 2026
    पाकिस्तान और अफगानिस्तान में फिर छिड़ी जंग, डूरंड लाइन पर गोलीबारी, तालिबान की एयर स्ट्राइक

    जम्मू-कश्मीर बना रणजी ट्रॉफी चैंपियन, फाइनल में कर्नाटक को हराया – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    जम्मू-कश्मीर बना रणजी ट्रॉफी चैंपियन, फाइनल में कर्नाटक को हराया – Khabar Jagat

    डोनाल्ड ट्रंप ने AI के सैन्य इस्तेमाल पर Anthropic कंपनी पर लगाया बैन, कहा- ‘हमें इसकी जरूरत नहीं’

    • May 31, 2026
    डोनाल्ड ट्रंप ने AI के सैन्य इस्तेमाल पर Anthropic कंपनी पर लगाया बैन, कहा- ‘हमें इसकी जरूरत नहीं’

    किम जोंग उन ने अधिकारियों को दीं स्नाइपर राइफल, बेटी को देखा निशाना लगाते हुए

    • May 31, 2026
    किम जोंग उन ने अधिकारियों को दीं स्नाइपर राइफल, बेटी को देखा निशाना लगाते हुए

    पाकिस्तान से हारकर भी मालामाल होगा श्रीलंका, जानिए कैसे हुआ ‘कमाई का खेल’

    • May 31, 2026
    पाकिस्तान से हारकर भी मालामाल होगा श्रीलंका, जानिए कैसे हुआ ‘कमाई का खेल’

    ईरान पर इजरायल और अमेरिका का आक्रमण, राष्ट्रपति भवन, एयरपोर्ट समेत 30 ठिकानों पर हमला

    • May 31, 2026
    ईरान पर इजरायल और अमेरिका का आक्रमण, राष्ट्रपति भवन, एयरपोर्ट समेत 30 ठिकानों पर हमला

    अब बलेनो, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, जिम्नी और ई विटारा खरीदना हुआ और भी आसान – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    अब बलेनो, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, जिम्नी और ई विटारा खरीदना हुआ और भी आसान – Khabar Jagat

    रोल के लिए शर्त रखी, ‘इंटीमेट होना होगा तभी…’ – एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने किया खुलासा

    • May 31, 2026
    रोल के लिए शर्त रखी, ‘इंटीमेट होना होगा तभी…’ – एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने किया खुलासा

    जीत के इरादे से उतरेगा पाकिस्तान, श्रीलंका की नजर सम्मानजनक विदाई पर

    • May 31, 2026
    जीत के इरादे से उतरेगा पाकिस्तान, श्रीलंका की नजर सम्मानजनक विदाई पर

    ग्लैमर से संसद तक – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    ग्लैमर से संसद तक – Khabar Jagat

    न्यूजीलैंड की हार ने पलटा गेम, पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का रास्ता

    • May 31, 2026
    न्यूजीलैंड की हार ने पलटा गेम, पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का रास्ता

    रिंकू और सुंदर बाहर, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया में ‘ओल्ड फॉर्मूला’ का होगा इस्तेमाल

    • May 31, 2026
    रिंकू और सुंदर बाहर, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया में ‘ओल्ड फॉर्मूला’ का होगा इस्तेमाल

    महाकाल के दरबार में सबसे पहले क्यों जलती है होलिका? जानिए इसके पीछे छुपा रहस्य

    • May 31, 2026
    महाकाल के दरबार में सबसे पहले क्यों जलती है होलिका? जानिए इसके पीछे छुपा रहस्य

    भारत में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को बड़ा झटका, 10 साल में पहली बार हुई सेल में गिरावट

    • May 31, 2026
    भारत में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को बड़ा झटका, 10 साल में पहली बार हुई सेल में गिरावट

    कोलकाता में हुई बारिश, सेमीफाइनल पर संकट; रविवार का मौसम कैसा रहेगा?

    • May 31, 2026
    कोलकाता में हुई बारिश, सेमीफाइनल पर संकट; रविवार का मौसम कैसा रहेगा?

    कैब की तरह मोबाइल ऐप से बुकिंग, उबर की एयर टैक्सी सर्विस जल्द शुरू – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    कैब की तरह मोबाइल ऐप से बुकिंग, उबर की एयर टैक्सी सर्विस जल्द शुरू – Khabar Jagat

    मेष से मीन तक, किसे मिलेगी सफलता और कौन रहे सावधान? – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    मेष से मीन तक, किसे मिलेगी सफलता और कौन रहे सावधान? – Khabar Jagat

    विदेशी फंडिंग और जासूसी के आरोपों पर घिरे गांधी परिवार, सुधांशु त्रिवेदी ने मांगा जवाब

    • May 31, 2026
    विदेशी फंडिंग और जासूसी के आरोपों पर घिरे गांधी परिवार, सुधांशु त्रिवेदी ने मांगा जवाब

    18 दिन बैंक बंद, 12 दिन शेयर बाजार ठप – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    18 दिन बैंक बंद, 12 दिन शेयर बाजार ठप – Khabar Jagat

    शादी को लेकर डेजी शाह की बेबाक राय, मातृत्व के लिए अपनाया नया विकल्प

    • May 31, 2026
    शादी को लेकर डेजी शाह की बेबाक राय, मातृत्व के लिए अपनाया नया विकल्प

    कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बड़ा बयान, बोले- सरकार पर भारी पड़ रहीं पांच योजनाएं

    • May 31, 2026
    कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बड़ा बयान, बोले- सरकार पर भारी पड़ रहीं पांच योजनाएं

    कंधार हमले का बदला? इस्लामाबाद में पाक PMO के पास एयरस्ट्राइक से मचा हड़कंप

    • May 31, 2026
    कंधार हमले का बदला? इस्लामाबाद में पाक PMO के पास एयरस्ट्राइक से मचा हड़कंप

    तृप्ति डिमरी ने मनाया खास जन्मदिन, सैम मर्चेंट संग तस्वीरों पर उमड़ा प्रशंसकों का प्यार

    • May 31, 2026
    तृप्ति डिमरी ने मनाया खास जन्मदिन, सैम मर्चेंट संग तस्वीरों पर उमड़ा प्रशंसकों का प्यार

    IDC की चेतावनी, इस साल स्मार्टफोन बाजार में ऐतिहासिक गिरावट – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    IDC की चेतावनी, इस साल स्मार्टफोन बाजार में ऐतिहासिक गिरावट – Khabar Jagat

    मिनटों में मिलेगा नया जैसा परफॉर्मेंस – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    मिनटों में मिलेगा नया जैसा परफॉर्मेंस – Khabar Jagat

    8वें वेतन आयोग में बड़ा बदलाव! कर्मचारियों को मिल सकते हैं 5 प्रमोशन, सैलरी बढ़ोतरी का नया फॉर्मूला

    • May 31, 2026
    8वें वेतन आयोग में बड़ा बदलाव! कर्मचारियों को मिल सकते हैं 5 प्रमोशन, सैलरी बढ़ोतरी का नया फॉर्मूला

    ‘व्हाइट लोटस 4’ में नहीं होंगी दीपिका पादुकोण – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    ‘व्हाइट लोटस 4’ में नहीं होंगी दीपिका पादुकोण – Khabar Jagat

    बाल धोने के बाद झड़ते हैं बाल? इन आसान हेयर वॉश टिप्स से पाएं मजबूत, सिल्की और शाइनी बाल

    • May 31, 2026
    बाल धोने के बाद झड़ते हैं बाल? इन आसान हेयर वॉश टिप्स से पाएं मजबूत, सिल्की और शाइनी बाल

    रमजान में हमले क्यों? अमेरिका की रणनीति पर सांसद का तीखा सवाल, मचा सियासी बवाल

    • May 31, 2026
    रमजान में हमले क्यों? अमेरिका की रणनीति पर सांसद का तीखा सवाल, मचा सियासी बवाल

    Google का Nano Banana 2 हुआ लॉन्च, AI से अब बनेंगी 4K क्वालिटी की शानदार तस्वीरें

    • May 31, 2026
    Google का Nano Banana 2 हुआ लॉन्च, AI से अब बनेंगी 4K क्वालिटी की शानदार तस्वीरें

    नई रिसर्च में हार्ट और डायबिटीज से सीधा संबंध उजागर – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    नई रिसर्च में हार्ट और डायबिटीज से सीधा संबंध उजागर – Khabar Jagat

    जीवन के 5 कड़वे सच जो समझ लिए तो हमेशा खुश और निडर होकर जिएंगे

    • May 31, 2026
    जीवन के 5 कड़वे सच जो समझ लिए तो हमेशा खुश और निडर होकर जिएंगे

    20–25 मिनट तक होगा दृश्य, जानें सूतक और धार्मिक महत्व – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    20–25 मिनट तक होगा दृश्य, जानें सूतक और धार्मिक महत्व – Khabar Jagat

    भारत की अर्थव्यवस्था में जोरदार उछाल, तीसरी तिमाही में GDP 7.8% बढ़ी

    • May 31, 2026
    भारत की अर्थव्यवस्था में जोरदार उछाल, तीसरी तिमाही में GDP 7.8% बढ़ी

    तापसी पन्नू ने दर्शकों से ‘अस्सी’ देखने की अपील की – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    तापसी पन्नू ने दर्शकों से ‘अस्सी’ देखने की अपील की – Khabar Jagat

    गुकेश की जीत पर ब्रेक, याकूबोव ने ड्रॉ से रोका; अरविंद ने नीमन को दी मात

    • May 31, 2026
    गुकेश की जीत पर ब्रेक, याकूबोव ने ड्रॉ से रोका; अरविंद ने नीमन को दी मात

    अर्शदीप सिंह का तूफान! बुमराह पीछे छूटे, ट्रेंट बोल्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त

    • May 31, 2026
    अर्शदीप सिंह का तूफान! बुमराह पीछे छूटे, ट्रेंट बोल्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त

    5 लाख करोड़ की स्वाहा! सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट, अचानक क्यों आई भारी कमी?

    • May 31, 2026
    5 लाख करोड़ की स्वाहा! सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट, अचानक क्यों आई भारी कमी?

    शादी के 27 साल बाद थलापति विजय का घर टूटने जा रहा है, पत्नी ने मांगा तलाक

    • May 31, 2026
    शादी के 27 साल बाद थलापति विजय का घर टूटने जा रहा है, पत्नी ने मांगा तलाक

    पीठ की चोट से बाहर हुईं सोफी मोलिनक्स, भारत के खिलाफ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को झटका

    • May 31, 2026
    पीठ की चोट से बाहर हुईं सोफी मोलिनक्स, भारत के खिलाफ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को झटका

    ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज से हटाया गया बैन, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

    • May 31, 2026
    ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज से हटाया गया बैन, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

    जम्मू-कश्मीर का दबदबा जारी, कर्नाटक पर बढ़ाई 400+ रनों की मजबूत बढ़त

    • May 31, 2026
    जम्मू-कश्मीर का दबदबा जारी, कर्नाटक पर बढ़ाई 400+ रनों की मजबूत बढ़त

    ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत, जॉर्जिया वोल के शतक ने भारत को किया पस्त

    • May 31, 2026
    ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत, जॉर्जिया वोल के शतक ने भारत को किया पस्त

    अभिषेक को ‘लप्पेबाज’ कहने पर पाकिस्तानी खिलाड़ी की बोलती बंद – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    अभिषेक को ‘लप्पेबाज’ कहने पर पाकिस्तानी खिलाड़ी की बोलती बंद – Khabar Jagat

    ट्विटर के फाउंडर जैक डोर्सी ने 4000 कर्मचारियों को निकाला, कहा- AI के कारण हो रही छंटनी

    • May 31, 2026
    ट्विटर के फाउंडर जैक डोर्सी ने 4000 कर्मचारियों को निकाला, कहा- AI के कारण हो रही छंटनी

    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से खुली जंग का किया ऐलान, सऊदी को फोन कर हालात की जानकारी दी पाक विदेश मंत्री ने

    • May 31, 2026
    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से खुली जंग का किया ऐलान, सऊदी को फोन कर हालात की जानकारी दी पाक विदेश मंत्री ने

    दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड शो से क्यों किया किनारा? ऑडिशन की डर ने बढ़ाई चौंकाने वाली वजह

    • May 31, 2026
    दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड शो से क्यों किया किनारा? ऑडिशन की डर ने बढ़ाई चौंकाने वाली वजह

    बढ़ती मुसीबतों में घिरे Asim Munir, भारत तनाव के बीच BLA हमले और अफगान मोर्चे की चुनौती

    • May 31, 2026
    बढ़ती मुसीबतों में घिरे Asim Munir, भारत तनाव के बीच BLA हमले और अफगान मोर्चे की चुनौती

    सेमीफाइनल की दौड़ में न्यूजीलैंड, स्पिन जाल में फंसेगा इंग्लैंड?

    • May 31, 2026
    सेमीफाइनल की दौड़ में न्यूजीलैंड, स्पिन जाल में फंसेगा इंग्लैंड?

    तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा कदम, पूर्व CM पन्नीरसेल्वम ने थामा DMK का हाथ

    • May 31, 2026
    तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा कदम, पूर्व CM पन्नीरसेल्वम ने थामा DMK का हाथ

    सोने-चांदी के दाम में तेजी, क्या US के फैसलों ने किया मार्केट को प्रभावित?

    • May 31, 2026
    सोने-चांदी के दाम में तेजी, क्या US के फैसलों ने किया मार्केट को प्रभावित?

    जिम्बाब्वे पर जीत के बाद भी संतुष्ट नहीं सूर्या, टीम इंडिया की इस कमी पर जताई चिंता

    • May 31, 2026
    जिम्बाब्वे पर जीत के बाद भी संतुष्ट नहीं सूर्या, टीम इंडिया की इस कमी पर जताई चिंता

    ल‍िवर कैंर से जंग हार गए रिंकू सिंह के प‍िता, क्रिकेटर के घर छाया मातम

    • May 31, 2026
    ल‍िवर कैंर से जंग हार गए रिंकू सिंह के प‍िता, क्रिकेटर के घर छाया मातम