अमेरिका–ईरान टकराव की आहट? हमले की तैयारी, हथियारों की तैनाती और संभावित जवाबी रणनीति

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष की आहट बढ़ती जा रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने दो एयरक्राफ्ट कैरियर बेड़ों को ईरान की खाड़ी पर तैनात करने  के आदेश दे दिए। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। ईरान ने भी होर्मुज जलडमरूमध्य में एक युद्धाभ्यास कर इस क्षेत्र को पूरी तरह बंद करने का संकेत दिया, जो वैश्विक तेल सप्लाई में बाधा पहुंचाने वाला कदम साबित हो सकता है। यानी अमेरिका से लेकर यूरोप और अफ्रीका से लेकर पूरे एशिया के लिए आने वाले दिन कूटनीतिक स्तर पर काफी अहम होने वाले हैं।

ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर अमेरिका और ईरान के बीच हालिया विवाद क्यों और कब से उभरा है? अमेरिका की तरफ से कौन से हथियार और बेड़े पश्चिम एशिया की तरफ भेजे गए हैं? ईरान इस स्थिति से निपटने के लिए कैसे तैयारी कर रहा है? अगर दोनों देशों के बीच संघर्ष भड़कता है तो इसका क्या असर हो सकता है?

पहले जानें- ईरान-अमेरिका के बीच कैसे-क्यों भड़का है तनाव?
ईरान-अमेरिका के बीच तनाव ईरान में महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शनों और उसके खिलाफ सरकारी कार्रवाई के बीच बढ़ा। तनाव की एक और वजह इस दौरान अमेरिका की ओर से पश्चिम एशिया में की गई सैन्य तैनाती भी रही, जिसके जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के अयातुल्ला शासन को खत्म करने की चेतावनी दे रहे हैं। इन सबके साथ ही ईरान का परमाणु कार्यक्रम हमेशा से ही दोनों पक्षों में तनाव का बड़ा कारण रहा है।

1. परमाणु कार्यक्रम
अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना चाहता है और राष्ट्रपति ट्रंप एक नए परमाणु समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं।

2. आंतरिक विरोध प्रदर्शन
दिसंबर 2025 में ईरान में बढ़ती कीमतों और गिरती मुद्रा के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों पर ईरानी सरकार की सख्त कार्रवाई हुई। इसमें हजारों लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जाता है कि इन घटनाओं को खुद अमेरिका ने भड़काया, ताकि वह ईरान के मामलों में दखल दे सके।

3. क्षेत्रीय सुरक्षा
ईरान का लगातार बढ़ता बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और इस्राइल जैसे अमेरिकी सहयोगियों पर बढ़ता खतरा भी दोनों देशों के बीच तनाव का बड़ा कारण है। इसके अलावा सऊदी अरब, यूएई भी अलग-अलग मौकों पर ईरान को लेकर खतरा जताते रहे हैं।

अमेरिका की तरफ से कौन से हथियार और बेड़े पश्चिम एशिया की तरफ भेजे गए हैं?
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के सूत्रों और सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से अमेरिकी मीडिया ने दावा किया है कि ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में 2003 के इराक आक्रमण के बाद से अब तक की सबसे बड़ी सैन्य लामबंदी की गई है। इन सैन्य बेड़ों में अमेरिका के सबसे घातक एफ-22 रैप्टर लड़ाकू विमान से लेकर सबसे बड़े और खतरनाक युद्धपोत यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड शामिल हैं।

1. नौसैनिक बेड़े
विमानवाहक पोत: अमेरिका ने इस क्षेत्र में दो परमाणु-संचालित विमानवाहक पोत तैनात किए हैं। पहला यूएसएस अब्राहम लिंकन है, जो जनवरी के अंत में अरब सागर पहुंच चुका है। इसके बाद दुनिया के सबसे बड़े और आधुनिक विमानवाहक पोत यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड को भी क्षेत्र में पहुंचने का आदेश दिया गया है। यह मौजूदा समय में अटलांटिक महासागर से पश्चिम एशिया के रास्ते पर है।

विध्वंसक पोत: वर्तमान में क्षेत्र में कुल 13 विध्वंसक पोत तैनात किए जा चुके हैं। इनमें यूएसएस अब्राहम लिंकन के साथ आए तीन प्रमुख पोत- यूएसएस फ्रैंक ई. पीटरसन जूनियर, यूएसएस स्प्रुआंस और यूएसएस माइकल मर्फी शामिल हैं। ये पोत उन्नत रडार और बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणालियों से लैस हैं।

2. वायु शक्ति और लड़ाकू विमान
लड़ाकू विमान: अमेरिका ने बड़ी संख्या में एफ-22 रैप्टर और एफ-35 लाइटनिंग II जैसे स्टील्थ फाइटर जेट तैनात किए हैं। इनके अलावा एफ-15 और एफ-16  फैल्कन लड़ाकू विमानों की स्क्वाड्रन भी भेजी गई हैं।

सहायक विमान: हवाई अभियानों के संचालन के लिए ई-3 सेंट्री (अवाक्स) टोही विमान, केसी-135 रिफ्यूलिंग टैंकर और ई-11 युद्धक्षेत्र संचार विमान तैनात किए गए हैं।

ड्रोन और बमवर्षक: जॉर्डन के मुवाफ्फाक साल्टी एयर बेस पर कम से कम पांच एमक्यू-9 रीपर ड्रोन देखे गए हैं। इसके अलावा, डिएगो गार्सिया द्वीप पर बी-2 स्टील्थ बमवर्षक विमानों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। इन्हीं बी-2 बमवर्षक विमानों के जरिए अमेरिका ने पिछले साल ऑपरेशन मिडनाइट हैमर को अंजाम दिया था और ईरान के परमाणु ठिकानों पर जीबीयू-57 बम बरसाए थे।

3. मिसाइल और रक्षा प्रणालियां
हमलावर मिसाइलें: अमेरिकी युद्धपोत टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों से लैस हैं, जिनका इस्तेमाल पहले भी ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के दौरान रक्षा व्यवस्थाओं को ध्वस्त करने के लिए किया जा चुका है।

हवाई रक्षा प्रणालियां: ईरानी मिसाइलों के जवाबी हमले से सुरक्षा के लिए पेंटागन ने क्षेत्र में अतिरिक्त पैट्रियट और एयर डिफेंस सिस्टम (THAAD) हवाई रक्षा प्रणालियां तैनात की हैं।

इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर: विमानवाहक पोतों पर इलेक्ट्रॉनिक-वारफेयर विमान और एएन/एसएलक्यू-25ए निक्सी जैसे डिकॉय सिस्टम भी मौजूद हैं, जो दुश्मन के हथियारों को भ्रमित कर सकते हैं और अपने किसी भी हथियार को हमले से बचा सकते हैं।

मौजूदा समय में कहां है अमेरिका का यह सैन्य जमावड़ा?
अमेरिका का यह सैन्य जमावड़ा ईरान के इर्द-गिर्द कई रणनीतिक स्थानों पर तैनात है, इनमें प्रमुख एयरबेस और अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र जॉर्डन, सऊदी अरब और ओमान के पास स्थित हैं। इसके अलावा अरब सागर, हिंद महासागर, बहरीन और कतर में भी अमेरिका के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने और सुविधाएं मौजूद हैं। पूरे पश्चिम एशिया क्षेत्र में लगभग 30,000 से 40,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।

ईरान कैसे कर रहा अमेरिका के हमले का जवाब देने की तैयारी?
अमेरिका के बढ़ते सैन्य दबाव के जवाब में ईरान ने भी अपनी सैन्य और रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं।

1. सैन्य हाई अलर्ट और जवाबी हमले की चेतावनी
25 जनवरी को ईरान ने घोषणा की कि उसके सशस्त्र बल पूर्ण सतर्कता की स्थिति में आ गए हैं। ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने चेतावनी दी है कि यदि उसे उकसाया गया, तो वह ऐसा जवाब देगा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।

2. रणनीतिक नौसैनिक अभ्यास
होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान ने अपनी ताकत दिखाने के लिए कई लाइव-फायर ड्रिल्स की हैं। ईरान का यह अभ्यास इसलिए भी अहम है, क्योंकि दुनिया में तेल सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा इसी जलडमरूमध्य से सप्लाई के लिए गुजरता है। अगर इस क्षेत्र में बाधा आती है तो एशिया के अधिकतर देशों की तेल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो सकती है, जो कि लंबी अवधि में कई देशों को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है।

संबंधित वीडियो
इसी कड़ी में एक फरवरी से ईरान ने दो दिवसीय नौसैनिक अभ्यास भी शुरू किया है। इसे होर्मुज जलडमरूमध्य का स्मार्ट नियंत्रण नाम दिया गया। यहां मंगलवार (17 फरवरी) को कुछ समय के लिए होर्मुज को बंद भी रखा गया था।

3. युद्ध की रणनीति
ईरान अपनी पारंपरिक सेना की तुलना में अमेरिका के खिलाफ ‘असममित युद्ध’ की तैयारी कर रहा है। ईरान के पास एक बड़ा मिसाइल और ड्रोन बेड़ा है, जिनमें से कई को गुफाओं और भूमिगत ठिकानों में छिपाकर रखा गया है। ईरान अमेरिकी युद्धपोतों को निशाना बनाने के लिए बड़ी संख्या में विस्फोटक ड्रोनों और तेज रफ्तार टॉरपीडो नावों से एक साथ हमला करने की रणनीति पर काम कर रहा है।

इसके अलावा तेल की वैश्विक आपूर्ति रोकने के लिए ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री सुरंगें बिछाने का विकल्प सुरक्षित रखा है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि ईरान इस ओर कदम बढ़ा चुका है या नहीं।

4. क्षेत्रीय युद्ध की चेतावनी
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई ने चेतावनी दी है कि अमेरिका द्वारा किया गया कोई भी हमला एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध को जन्म देगा। ईरान उन देशों के बुनियादी ढांचे को भी निशाना बना सकता है, जिन्हें वह अमेरिकी हमले में शामिल या मददगार मानता है, जैसे- इस्राइल या जॉर्डन। इसके अलावा ईरान के सहयोगी जैसे हिज्बुल्ला ने भी कहा है कि ईरान पर हमला पूरे क्षेत्र में आग लगा देगा।

5. कूटनीतिक मोर्चा
सैन्य तैयारी के साथ-साथ ईरान कूटनीतिक बातचीत में भी शामिल है। ओमान और जिनेवा में हुई वार्ताओं में ईरान ने मार्गदर्शक सिद्धांतों पर सहमति जताई है, ताकि युद्ध को टाला जा सके या देरी की जा सके। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान इन वार्ताओं का इस्तेमाल खुद ताकत इकट्ठा करने के लिए भी कर सकता है। फिलहाल दोनों देशों के बीच तीसरे चरण की वार्ता पर सहमति बनी है। इन वार्ताओं में ईरान के विदेश मंत्री के साथ अमेरिका की ओर से ट्रंप के मित्र स्टीव व्हिटकॉफ और उनके दामाद जैरेड कुशनर शामिल रहे हैं।

1. क्षेत्रीय सुरक्षा और व्यापक युद्ध की आशंका
ईरान अपनी मिसाइलों और ड्रोनों से बहरीन और कतर में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाने की चेतावनी दे चुका है। इसके अलावा, वह इस्राइल और जॉर्डन जैसे देशों के बुनियादी ढांचे पर भी हमला कर सकता है, क्योंकि इन देशों के सैन्य ठिकानों से ही अमेरिका आगे कार्रवाई की योजना बना रहा है।

2. वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा संकट
ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री सुरंगें बिछाकर इस अहम मार्ग को बंद करने की कोशिश कर सकता है। विश्व का लगभग 20-25% तेल और 20% तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) इसी मार्ग से गुजरता है, जिसके रुकने से वैश्विक व्यापार और तेल की कीमतों पर भारी असर पड़ सकता है। हालांकि, कुछ विश्लेषणों का मानना है कि वर्तमान में वैश्विक तेल आपूर्ति पर्याप्त है और कीमतें कम हैं, इसलिए हमले के बाद कीमतों में उछाल सीमित हो सकता है।

3. ईरान के भीतर राजनीतिक बदलाव
अमेरिकी हमलों का प्रमुख मकसद ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को नष्ट करना और शासन परिवर्तन करना हो सकता है। ऐसी स्थिति में या तो ईरान में अयातुल्ला शासन में बदलाव हो सकता है या फिर सत्ता इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) जैसे कट्टरपंथी सैन्य गुटों के हाथ में जा सकती है।

4. मानवीय संकट
अगर संघर्ष के कारण ईरानी शासन पूरी तरह चरमरा जाता है, तो देश में गृहयुद्ध और जातीय संघर्ष (जैसे कुर्दों और बलूचियों के बीच) छिड़ सकता है। लगभग 9.3 करोड़ की आबादी वाले इस देश में अराजकता से बड़े पैमाने पर मानवीय और शरणार्थी संकट पैदा हो सकता है।

 

  • ST

    Related Posts

    ईरान में सीजफायर को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, जंग रोकने की शर्तें नहीं स्वीकार

    वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फिलहाल ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए किसी समझौते पर बात नहीं बनी है. ट्रंप का कहना है कि ईरान…

    तेहरान छोड़ रूस पहुंचे मोजतबा खामेनेई, पुतिन ने उड़ाकर लिया – Khabar Jagat

    मॉस्को अब तक ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर रूस की भूमिका को लेकर सिर्फ बातें की जा रही थीं लेकिन अब एक ऐसी खबर आ रही है, जो सच निकली तो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    डिप्टी CM का पद और 80 सीटें, थलापति विजय को बीजेपी ने दिया बड़ा ऑफर

    • October 6, 2026
    डिप्टी CM का पद और 80 सीटें, थलापति विजय को बीजेपी ने दिया बड़ा ऑफर

    ईरान में सीजफायर को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, जंग रोकने की शर्तें नहीं स्वीकार

    • October 6, 2026
    ईरान में सीजफायर को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, जंग रोकने की शर्तें नहीं स्वीकार

    असम चुनाव 2026: AAP ने फूंका चुनावी बिगुल, जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली सूची

    • October 6, 2026
    असम चुनाव 2026: AAP ने फूंका चुनावी बिगुल, जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली सूची

    गर्मियों में सनबर्न और टैनिंग से बचाएगा एलोवेरा जेल, जानें लगाने का सही तरीका

    • October 6, 2026
    गर्मियों में सनबर्न और टैनिंग से बचाएगा एलोवेरा जेल, जानें लगाने का सही तरीका

    धूप से भरपूर भारत, फिर भी विटामिन-डी की कमी क्यों? चौंकाने वाली सच्चाई

    • October 6, 2026
    धूप से भरपूर भारत, फिर भी विटामिन-डी की कमी क्यों? चौंकाने वाली सच्चाई

    वैज्ञानिकों ने दवाओं को ज्यादा असरदार बनाने का तरीका खोजा – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    वैज्ञानिकों ने दवाओं को ज्यादा असरदार बनाने का तरीका खोजा – Khabar Jagat

    तेहरान छोड़ रूस पहुंचे मोजतबा खामेनेई, पुतिन ने उड़ाकर लिया – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    तेहरान छोड़ रूस पहुंचे मोजतबा खामेनेई, पुतिन ने उड़ाकर लिया – Khabar Jagat

    रिश्ता बड़ा या आत्मसम्मान? – प्रेमानंद जी महाराज का जवाब जो हर किसी को सुनना चाहिए

    • October 6, 2026
    रिश्ता बड़ा या आत्मसम्मान? – प्रेमानंद जी महाराज का जवाब जो हर किसी को सुनना चाहिए

    एक महीने तक इन शुभ कार्यों पर लगेगी रोक, जानें कारण – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    एक महीने तक इन शुभ कार्यों पर लगेगी रोक, जानें कारण – Khabar Jagat

    घर के मेन डोर का रखें खास ध्यान, तभी आएगी घर में पॉजिटिव एनर्जी

    • October 6, 2026
    घर के मेन डोर का रखें खास ध्यान, तभी आएगी घर में पॉजिटिव एनर्जी

    पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को फटकार, जुड़ा डिमेरिट पॉइंट – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को फटकार, जुड़ा डिमेरिट पॉइंट – Khabar Jagat

    बाबर आजम और फखर जमां की चोट से पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल, PCB करेगा जांच

    • October 6, 2026
    बाबर आजम और फखर जमां की चोट से पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल, PCB करेगा जांच

    ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तान ने कंधार में एयरस्ट्राइक की, सैन्य ठिकाना बना निशाना

    • October 6, 2026
    ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तान ने कंधार में एयरस्ट्राइक की, सैन्य ठिकाना बना निशाना

    महाजंग के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, अबू धाबी की सभी और दुबई की 5 फ्लाइट्स रद्द

    • October 6, 2026
    महाजंग के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, अबू धाबी की सभी और दुबई की 5 फ्लाइट्स रद्द

    26 या 27 मार्च को है राम नवमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    26 या 27 मार्च को है राम नवमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि – Khabar Jagat

    28 दिनों में 18 लाख से ज्यादा बाइक-स्कूटर बिके, इन कंपनियों की सेल रही सबसे ज्यादा

    • October 6, 2026
    28 दिनों में 18 लाख से ज्यादा बाइक-स्कूटर बिके, इन कंपनियों की सेल रही सबसे ज्यादा

    मिडल-ईस्ट तनाव से ट्रैवल सेक्टर को रोज़ ₹5500 करोड़ का नुकसान, घरेलू ट्रैवल में बढ़ोतरी की उम्मीद

    • October 6, 2026
    मिडल-ईस्ट तनाव से ट्रैवल सेक्टर को रोज़ ₹5500 करोड़ का नुकसान, घरेलू ट्रैवल में बढ़ोतरी की उम्मीद

    AI के कारण इस कंपनी में छंटनी, हजारों कर्मचारियों को गंवानी पड़ेगी नौकरी, मार्क जकरबर्ग ने भी दिए संकेत

    • October 6, 2026
    AI के कारण इस कंपनी में छंटनी, हजारों कर्मचारियों को गंवानी पड़ेगी नौकरी, मार्क जकरबर्ग ने भी दिए संकेत

    बंगाल में BJP के बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी, CM कैंडिडेट कौन होगा?

    • October 6, 2026
    बंगाल में BJP के बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी, CM कैंडिडेट कौन होगा?

    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल और स्मृति मंधाना तक; BCCI ने ऐलान किया कौन को मिलेगा कौन सा अवॉर्ड

    • October 6, 2026
    राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल और स्मृति मंधाना तक; BCCI ने ऐलान किया कौन को मिलेगा कौन सा अवॉर्ड

    जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क – Khabar Jagat

    14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाने का दावा, ईरान ने दुबई को घोस्ट टाउन बना दिया! ‘सबसे सुरक्षित’ शहर छोड़ भागे अमीर

    • October 6, 2026
    14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाने का दावा, ईरान ने दुबई को घोस्ट टाउन बना दिया! ‘सबसे सुरक्षित’ शहर छोड़ भागे अमीर

    द रिवेंज’ का धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    द रिवेंज’ का धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद – Khabar Jagat

    तुर्की के प्लेन से श्रीलंका से रवाना हुए 84 ईरानी नाविकों के शव, शिया देश ने बदला लेने की ली कसम

    • October 6, 2026
    तुर्की के प्लेन से श्रीलंका से रवाना हुए 84 ईरानी नाविकों के शव, शिया देश ने बदला लेने की ली कसम

    अमेरिका ने मिडल ईस्ट में 2500 नौसैनिक और युद्धपोत भेजने का किया आदेश – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    अमेरिका ने मिडल ईस्ट में 2500 नौसैनिक और युद्धपोत भेजने का किया आदेश – Khabar Jagat

    सांस थामकर कब तक करूं इंतजार, दुबई में धमाकों से परेशान एक्ट्रेस लीजा रे ने कहा – बहुत मुश्किल हो रहा है

    • October 6, 2026
    सांस थामकर कब तक करूं इंतजार, दुबई में धमाकों से परेशान एक्ट्रेस लीजा रे ने कहा – बहुत मुश्किल हो रहा है

    ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की मेजबानी में होगा अगला टी20 विश्वकप, क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर

    • October 6, 2026
    ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की मेजबानी में होगा अगला टी20 विश्वकप, क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर

    कांग्रेस के कारण ही बनी थी बसपा, कांशीराम के नाम पर आयोजन को लेकर मायावती ने जताया गुस्सा

    • October 6, 2026
    कांग्रेस के कारण ही बनी थी बसपा, कांशीराम के नाम पर आयोजन को लेकर मायावती ने जताया गुस्सा

    KKR को तगड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा IPL से हुए बाहर

    • October 6, 2026
    KKR को तगड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा IPL से हुए बाहर

    बुमराह जैसी यॉर्कर का कोई मुकाबला नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भी माना जस्सी जैसा कोई नहीं

    • October 6, 2026
    बुमराह जैसी यॉर्कर का कोई मुकाबला नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भी माना जस्सी जैसा कोई नहीं

    उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, अमेरिका दक्षिण कोरिया से THAAD हटाने की करेगा तैयारी

    • October 6, 2026
    उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, अमेरिका दक्षिण कोरिया से THAAD हटाने की करेगा तैयारी

    चांदी में 43,000 और सोने में 12,000 रुपये की गिरावट, जानिए युद्ध के बावजूद गोल्ड क्यों टूट रहा है?

    • October 6, 2026
    चांदी में 43,000 और सोने में 12,000 रुपये की गिरावट, जानिए युद्ध के बावजूद गोल्ड क्यों टूट रहा है?

    Instagram की प्राइवेसी पर बड़ा हमला! Meta ने किया ऐलान, एंड टू एंड एन्क्रिप्शन हटेगा

    • October 6, 2026
    Instagram की प्राइवेसी पर बड़ा हमला! Meta ने किया ऐलान, एंड टू एंड एन्क्रिप्शन हटेगा

    बिकिनी में नताशा स्टानकोविक ने फ्लॉन्ट किया फिगर, बेटे के साथ वेकेशन पर कर रही हैं चिल

    • October 6, 2026
    बिकिनी में नताशा स्टानकोविक ने फ्लॉन्ट किया फिगर, बेटे के साथ वेकेशन पर कर रही हैं चिल

    आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-1 का रिकॉर्ड चौंकाने वाला

    • October 6, 2026
    आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-1 का रिकॉर्ड चौंकाने वाला

    बगदाद में अमेरिकी एंबेसी पर बड़ा हमला, मिसाइल और सुसाइड ड्रोन से किया गया अटैक

    • October 6, 2026
    बगदाद में अमेरिकी एंबेसी पर बड़ा हमला, मिसाइल और सुसाइड ड्रोन से किया गया अटैक

    इंदौर में आज से राष्ट्रीय स्तर का टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद होगी सीनियर स्पर्धा

    • October 6, 2026
    इंदौर में आज से राष्ट्रीय स्तर का टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद होगी सीनियर स्पर्धा

    T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मां के दरबार पहुंचे टीम इंडिया के क्रिकेटर, वैष्णो देवी में माथा टेका

    • October 6, 2026
    T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मां के दरबार पहुंचे टीम इंडिया के क्रिकेटर, वैष्णो देवी में माथा टेका

    माता पार्वती को इस व्रत से मिला था अद्भुत फल, जानें पूरी कहानी – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    माता पार्वती को इस व्रत से मिला था अद्भुत फल, जानें पूरी कहानी – Khabar Jagat

    मोबाइल डेटा पर नया टैक्स लागू हो सकता है, हर GB पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क

    • October 6, 2026
    मोबाइल डेटा पर नया टैक्स लागू हो सकता है, हर GB पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क

    वीवीएस लक्ष्मण की 281 रन की पारी का खुलासा, 25 साल बाद सामने आया बैट का नाम

    • October 6, 2026
    वीवीएस लक्ष्मण की 281 रन की पारी का खुलासा, 25 साल बाद सामने आया बैट का नाम

    WhatsApp का नया अपडेट, अब AI फीचर यूज़ करना हुआ आसान – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    WhatsApp का नया अपडेट, अब AI फीचर यूज़ करना हुआ आसान – Khabar Jagat

    नए चेहरे शामिल, कुछ मंत्री होंगे बाहर—जानें सूची – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    नए चेहरे शामिल, कुछ मंत्री होंगे बाहर—जानें सूची – Khabar Jagat

    वर्ल्ड कप खत्म, विराट-रोहित की डिमांड बढ़ी, BCCI से वनडे बढ़ाने की मांग, टी-20 नहीं चाहिए

    • October 6, 2026
    वर्ल्ड कप खत्म, विराट-रोहित की डिमांड बढ़ी, BCCI से वनडे बढ़ाने की मांग, टी-20 नहीं चाहिए

    भारत-US के बीच नए समझौते पर जल्द फैसला, ट्रंप के दूत ने दी खुशखबरी

    • October 6, 2026
    भारत-US के बीच नए समझौते पर जल्द फैसला, ट्रंप के दूत ने दी खुशखबरी

    2026 का निवेशकों के लिए सबसे खराब साल, 2.5 महीने में 48 लाख करोड़ रुपये डूबे

    • October 6, 2026
    2026 का निवेशकों के लिए सबसे खराब साल, 2.5 महीने में 48 लाख करोड़ रुपये डूबे

    चैत्र नवरात्र की अष्टमी कब है? जानें पूजा का महत्व और शुभ मुहूर्त

    • October 6, 2026
    चैत्र नवरात्र की अष्टमी कब है? जानें पूजा का महत्व और शुभ मुहूर्त

    पेट्रोल-डीजल कारों के बराबर हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की कीमत – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    पेट्रोल-डीजल कारों के बराबर हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की कीमत – Khabar Jagat

    जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान – Khabar Jagat

    दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले… लेकिन क्या सबकुछ है परफेक्ट? जानें क्या है अच्छा और क्या एवरेज – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले… लेकिन क्या सबकुछ है परफेक्ट? जानें क्या है अच्छा और क्या एवरेज – Khabar Jagat

    खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा धमाका: 7 पुलिसकर्मियों की मौत, इलाके में हाई अलर्ट

    • October 6, 2026
    खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा धमाका: 7 पुलिसकर्मियों की मौत, इलाके में हाई अलर्ट

    अमेरिकी जांच के दायरे में बांग्लादेशी निर्यात, ट्रेड नियमों पर उठे सवाल

    • October 6, 2026
    अमेरिकी जांच के दायरे में बांग्लादेशी निर्यात, ट्रेड नियमों पर उठे सवाल

    19 ठिकानों पर छापे, 90 से ज्यादा अकाउंट फ्रीज – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    19 ठिकानों पर छापे, 90 से ज्यादा अकाउंट फ्रीज – Khabar Jagat

    साढ़ेसाती और ढैय्या वालों के लिए आई खुशखबरी – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    साढ़ेसाती और ढैय्या वालों के लिए आई खुशखबरी – Khabar Jagat

    UMANG और पेमेंट ऐप्स से भी कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुकिंग, जानें हर ऐप का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

    • October 6, 2026
    UMANG और पेमेंट ऐप्स से भी कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुकिंग, जानें हर ऐप का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

    धोनी को नंबर 8-9 पर भेजना बेकार, टीम को नहीं मिलेगा फायदा: पुजारा – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    धोनी को नंबर 8-9 पर भेजना बेकार, टीम को नहीं मिलेगा फायदा: पुजारा – Khabar Jagat

    ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी

    • October 6, 2026
    ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी

    हवा में ईंधन भरते समय क्रैश हुआ अमेरिकी विमान, 4 की मौत – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    हवा में ईंधन भरते समय क्रैश हुआ अमेरिकी विमान, 4 की मौत – Khabar Jagat

    एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं प्रियंवदा कांत

    • October 6, 2026
    एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं प्रियंवदा कांत

    तेहरान में अलविदा जुमा के दौरान धमाका, इजरायल विरोधी रैली में मची भगदड़

    • October 6, 2026
    तेहरान में अलविदा जुमा के दौरान धमाका, इजरायल विरोधी रैली में मची भगदड़

    जसप्रीत बुमराह – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    जसप्रीत बुमराह – Khabar Jagat

    धूप से चलने वाला चूल्हा बना रहा किचन को स्मार्ट – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    धूप से चलने वाला चूल्हा बना रहा किचन को स्मार्ट – Khabar Jagat

    ‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आयेंगे साकिब सलीम

    • October 6, 2026
    ‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आयेंगे साकिब सलीम

    क्या अधूरी नींद बढ़ा रही है आपका वजन? जानिए इसके पीछे की सच्चाई

    • October 6, 2026
    क्या अधूरी नींद बढ़ा रही है आपका वजन? जानिए इसके पीछे की सच्चाई

    अक्षय ओबेरॉय ने देहरादून में शुरू की रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग

    • October 6, 2026
    अक्षय ओबेरॉय ने देहरादून में शुरू की रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग

    युवराज सिंह की शरण में ऋषभ पंत! IPL 2026 में विरोधी गेंदबाजों पर बरपाएंगे कहर

    • October 6, 2026
    युवराज सिंह की शरण में ऋषभ पंत! IPL 2026 में विरोधी गेंदबाजों पर बरपाएंगे कहर

    फिल्म के गाने से शुरू हुई प्रेम कहानी, ऐसे गीता बसरा बनीं हरभजन सिंह के दिल की रानी

    • October 6, 2026
    फिल्म के गाने से शुरू हुई प्रेम कहानी, ऐसे गीता बसरा बनीं हरभजन सिंह के दिल की रानी

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना में खरीदी 55 बीघा जमीन, करीब 6 करोड़ में हुई रजिस्ट्री

    • October 6, 2026
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना में खरीदी 55 बीघा जमीन, करीब 6 करोड़ में हुई रजिस्ट्री

    कुलदीप यादव की शादी का जश्न शुरू, वंशिका संग थिरके, चहल और रिंकू भी पहुंचे

    • October 6, 2026
    कुलदीप यादव की शादी का जश्न शुरू, वंशिका संग थिरके, चहल और रिंकू भी पहुंचे

    इराक में अमेरिकी एयरफोर्स का टैंकर विमान क्रैश, 4 क्रू मेंबर्स की मौत

    • October 6, 2026
    इराक में अमेरिकी एयरफोर्स का टैंकर विमान क्रैश, 4 क्रू मेंबर्स की मौत

    विला, पोर्टो, मिडट्जिलैंड ने राउंड ऑफ 16 के पहले चरण में मामूली बढ़त बनाई – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    विला, पोर्टो, मिडट्जिलैंड ने राउंड ऑफ 16 के पहले चरण में मामूली बढ़त बनाई – Khabar Jagat

    घर की इस दिशा में रखने से हो सकता है नुकसान, 90% लोग नहीं जानते सच – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    घर की इस दिशा में रखने से हो सकता है नुकसान, 90% लोग नहीं जानते सच – Khabar Jagat

    दिल्ली के राशिद खान पहले राउंड में टॉप पर – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    दिल्ली के राशिद खान पहले राउंड में टॉप पर – Khabar Jagat

    मलाइका अरोड़ा डेट कर रही हैं 17 साल छोटे बिजनेसमैन? BF ने पैपराज़ी को किया इग्नोर

    • October 6, 2026
    मलाइका अरोड़ा डेट कर रही हैं 17 साल छोटे बिजनेसमैन? BF ने पैपराज़ी को किया इग्नोर

    किरण जॉर्ज हुए बाहर, मन्नेपल्ली ने दूसरे दौर में बनाई जगह – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    किरण जॉर्ज हुए बाहर, मन्नेपल्ली ने दूसरे दौर में बनाई जगह – Khabar Jagat

    पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदने पर काव्या मारन घिरीं, BCCI ने विवाद पर किया बयान

    • October 6, 2026
    पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदने पर काव्या मारन घिरीं, BCCI ने विवाद पर किया बयान

    एयरक्राफ्ट करियर ‘अब्राहम लिंकन’ पर मिसाइल हमला; अमेरिका ने किया खारिज – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    एयरक्राफ्ट करियर ‘अब्राहम लिंकन’ पर मिसाइल हमला; अमेरिका ने किया खारिज – Khabar Jagat

    सबालेंका और सिनर का दमदार प्रदर्शन, BNP Paribas ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह

    • October 6, 2026
    सबालेंका और सिनर का दमदार प्रदर्शन, BNP Paribas ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह

    स्वर्ण पदक जीतने के बाद भी प्रीति पाल नाराज, बोलीं– ‘जो गलती ट्रेनिंग में नहीं होती, वो यहां कर दी’

    • October 6, 2026
    स्वर्ण पदक जीतने के बाद भी प्रीति पाल नाराज, बोलीं– ‘जो गलती ट्रेनिंग में नहीं होती, वो यहां कर दी’

    69.25 मीटर थ्रो के साथ जीता स्वर्ण पदक – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    69.25 मीटर थ्रो के साथ जीता स्वर्ण पदक – Khabar Jagat

    सोना और चांदी हुए सस्ते, ग्राहकों के चेहरे पर खुशी – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    सोना और चांदी हुए सस्ते, ग्राहकों के चेहरे पर खुशी – Khabar Jagat

    तालिबान ने पाकिस्तान को चेताया, इस्लामाबाद, कराची और क्वेटा को दहलाने की धमकी दी

    • October 6, 2026
    तालिबान ने पाकिस्तान को चेताया, इस्लामाबाद, कराची और क्वेटा को दहलाने की धमकी दी

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कोमा में, पैर कटने की खबरें; वेस्टर्न मीडिया का दावा

    • October 6, 2026
    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कोमा में, पैर कटने की खबरें; वेस्टर्न मीडिया का दावा

    BJP ने बंगाल में फाइनल किए 140 कैंडिडेट, पिछली चुनावी गलतियों से लिया सबक

    • October 6, 2026
    BJP ने बंगाल में फाइनल किए 140 कैंडिडेट, पिछली चुनावी गलतियों से लिया सबक

    पाकिस्तानी स्पिनर की खरीद पर विवाद, काव्या मारन पर उठे सवाल; सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड

    • October 6, 2026
    पाकिस्तानी स्पिनर की खरीद पर विवाद, काव्या मारन पर उठे सवाल; सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड

    शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, निफ्टी 11 महीने में पहली बार 23,500 के नीचे

    • October 6, 2026
    शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, निफ्टी 11 महीने में पहली बार 23,500 के नीचे

    अगले 12 महीनों में कब, कहां और कितने मैच खेलेगी भारत – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    अगले 12 महीनों में कब, कहां और कितने मैच खेलेगी भारत – Khabar Jagat

    जीवन की रुकावटें दूर करने का सरल तरीका – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    जीवन की रुकावटें दूर करने का सरल तरीका – Khabar Jagat

    झटका! X पर ‘Ask Grok’ अब फ्री नहीं, थ्रेड्स में AI से सवाल पूछने के लिए देना होगा पैसा

    • October 6, 2026
    झटका! X पर ‘Ask Grok’ अब फ्री नहीं, थ्रेड्स में AI से सवाल पूछने के लिए देना होगा पैसा

    नवरात्रि से पहले घर से हटाएं ये 7 गलतियां, तभी होगी मां दुर्गा की विशेष कृपा

    • October 6, 2026
    नवरात्रि से पहले घर से हटाएं ये 7 गलतियां, तभी होगी मां दुर्गा की विशेष कृपा

    “50 हजार से कम कीमत में लॉन्च हुआ TVS Orbiter V1 स्कूटर, गजब के फीचर्स से है लैस”

    • October 6, 2026
    “50 हजार से कम कीमत में लॉन्च हुआ TVS Orbiter V1 स्कूटर, गजब के फीचर्स से है लैस”

    “T20 टीम से ड्रॉप हुए क्रिकेटर पर BCCI की मेहरबानी, मिलेगा बड़ा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ भी होंगे सम्मानित”

    • October 6, 2026
    “T20 टीम से ड्रॉप हुए क्रिकेटर पर BCCI की मेहरबानी, मिलेगा बड़ा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ भी होंगे सम्मानित”

    किस राशि की किस्मत होगी रोशन, और कौन रहेगा सतर्क” – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    किस राशि की किस्मत होगी रोशन, और कौन रहेगा सतर्क” – Khabar Jagat

    कहीं WFH लागू, कहीं स्कूल बंद, पड़ोसी देशों में हालात बिगड़े – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    कहीं WFH लागू, कहीं स्कूल बंद, पड़ोसी देशों में हालात बिगड़े – Khabar Jagat

    जसप्रीत बुमराह ‘क्रिकेट के मेसी-रोनाल्डो’, माइक वॉन बोले – किसी भी टीम को बना सकते हैं चैंपियन

    • October 6, 2026
    जसप्रीत बुमराह ‘क्रिकेट के मेसी-रोनाल्डो’, माइक वॉन बोले – किसी भी टीम को बना सकते हैं चैंपियन

    कर्ज के सहारे पाकिस्तान! ईरान से तनाव के बीच सऊदी अरब पहुंचे शहबाज शरीफ

    • October 6, 2026
    कर्ज के सहारे पाकिस्तान! ईरान से तनाव के बीच सऊदी अरब पहुंचे शहबाज शरीफ

    बोले– मोदी से चाहते हैं सुबह ट्रंप, दोपहर में पुतिन और शाम को जिनपिंग को गाली दिलवाएं – Khabar Jagat

    • October 6, 2026
    बोले– मोदी से चाहते हैं सुबह ट्रंप, दोपहर में पुतिन और शाम को जिनपिंग को गाली दिलवाएं – Khabar Jagat

    मणिशंकर अय्यर के बयान पर शशि थरूर का पलटवार, नेहरू से ‘सरेंडर’ तक गिनाई बातें

    • October 6, 2026
    मणिशंकर अय्यर के बयान पर शशि थरूर का पलटवार, नेहरू से ‘सरेंडर’ तक गिनाई बातें

    पापमोचनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना व्यर्थ हो जाएगा व्रत का पुण्य!

    • October 6, 2026
    पापमोचनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना व्यर्थ हो जाएगा व्रत का पुण्य!

    घर में बांस का पौधा लगाने से पहले जान लें सही दिशा, गलत जगह लगा तो हो सकता है नुकसान

    • October 6, 2026
    घर में बांस का पौधा लगाने से पहले जान लें सही दिशा, गलत जगह लगा तो हो सकता है नुकसान