कप्तान गिल ने की ब्रैडमैन की बराबरी, सारी रिकॉर्डबुक हुईं ध्वस्त… अब अगला नंबर कोहली का

बर्मिंघम 

तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज 2025 का दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया था. भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए थे. नीतीश कुमार रेड्डी, वॉश‍िंगटन सुंदर और आकाश दीप को टीम में शामिल किया गया हैं. बुमराह को टीम में नहीं नहीं रखा गया. वहीं लीड्स टेस्ट में खेले साई सुदर्शन, शार्दुल ठाकुर भी प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं.

इस मकाबले के पहले दिन भारत ने 5 विकेट गंवा दिए हैं और 310 रन बना लिए हैं. कप्तान शुभमन गिल शतक बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने पहले दिन का खेल खत्म होने तक गिल ने नाबाद 114 रन बनाए हैं, वहीं जडेजा नाबाद 41 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

एजबेस्टन के मैदान पर भारत ने अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 7 में उसे हार मिली है और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है. एजबेस्टन में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम फायदे में रहती है.

यहां पिछले चार टेस्ट मैचों में भी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीती है. इसमें 2022 में इंग्लैंड द्वारा भारत के खिलाफ किया गया अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज भी शामिल है.

लेकिन पिछले कुछ सालों में एजबेस्टन में स्पिनर्स को खास मदद नहीं मिली है. 2020 के बाद से इंग्लैंड के सात टेस्ट वेन्यू में स्पिनर्स के लिए ये तीसरा सबसे खराब मैदान रहा है. यहां तेज गेंदबाजों को औसतन 30 रन पर विकेट मिला है, जबकि स्पिनर्स को एक विकेट के लिए 44.45 रन खर्च करने पड़े हैं.मौसम की बात करें तो चौथे और पांचवें दिन बर्मिंघम में बारिश का अनुमान है. 

गिल ने की डॉन ब्रैडमैन की बराबरी, सारी रिकॉर्डबुक हुईं ध्वस्त

गिल ने बुधवार (2 जुलाई) को एजबेस्टन टेस्ट में इतिहास रच दिया. वो इंग्लैंड में किसी टेस्ट सीरीज के पहले और दूसरे मैच में शतक लगाने वाले नौवें विदेशी कप्तान बने हैं. वहीं ऐसा करने वाले वह सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान हैं. इस खास क्लब में डॉन ब्रैडमैन, गारफील्ड सोबर्स और ग्रीम स्मिथ जैसे दिग्गज भी शामिल हैं. 

वहीं गिल ने कप्तान के रूप में अपने पहले दो टेस्ट मैचों में शतक लगाकर एक और खास रिकॉर्ड बनाया है. ऐसा करने वाले वो सिर्फ चौथे भारतीय कप्तान हैं. इस लिस्ट में शामिल हैं.  विराट कोहली (जिन्होंने कप्तान के रूप में पहले तीन टेस्ट में शतक लगाए थे). विजय हजारे, सुनील गावस्कर, शुभमन गिल अन्य हैं.  ऐसे में गिल अगर एक और शतक जड़ते हैं तो वो कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं. 

इंग्लैंड में पहले दो टेस्ट में शतक लगाने वाले मेहमान कप्तानों की सूची में डॉन ब्रैडमैन (1938), गैरी सोबर्स (1966), मोहम्मद अजहरुद्दीन (1990) और अब गिल (2025) शामिल हो गए हैं. 

25 साल के शुभमन गिल ने टेस्ट में पहली बार कप्तानी करते हुए कमाल कर दिया है. हेडिंग्ले में पहले टेस्ट में 147 रन बनाने के बाद, उन्होंने दूसरे टेस्ट (एजबेस्टन) के पहले दिन नाबाद 114 रन बनाए. उनकी पारी ने भारत को 310/5 तक पहुंचाया, जब टीम इंड‍िया संकट में फंसी हुई थी.

ग‍िल अब सिर्फ चौथे भारतीय कप्तान बने, जिन्होंने कप्तानी के पहले दो टेस्ट में शतक लगाया हो. इससे पहले ये कारनामा विराट कोहली, विजय हजारे और सुनील गावस्कर ने किया था. इसके इतर गिल एजबेस्टन में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने (पहले विराट कोहली) और तीसरे भारतीय कप्तान, जिन्होंने वहां 50+ स्कोर किया (धोनी और कोहली के साथ). 

गिल ने अपने शानदार प्रदर्शन में एक और रिकॉर्ड जोड़ दिया. वो इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले ये कारनामा विजय हजारे (1951–52) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (1990) ने किया था. विजय हजारे ने 1951-52 में दिल्ली और ब्रेबोर्न में शतक लगाया था और अजहरुद्दीन ने 1990 में लॉर्ड्स और ओल्ड ट्रैफर्ड में शतक लगाए थे. 

ग‍िल के इंग्लैंड के ख‍िलाफ 3 टेस्ट में 3 शतक 
शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट में शतक लगाकर एक खास क्लब में जगह बना ली है. ऐसा करने वाले बहुत ही कम भारतीय बल्लेबाज हैं. अब गिल का नाम मोहम्मद अजहरुद्दीन (1984–85), दिलीप वेंगसरकर (1985–86) और राहुल द्रविड़ (2002 और 2008–2011, दो बार) जैसे दिग्गजों के साथ जुड़ गया है.

IND vs ENG में लगातार तीन टेस्ट में शतक लगाने वाले भारतीय 
मोहम्मद अजहरुद्दीन (1984–85)
दिलीप वेंगसरकर (1985–86)
राहुल द्रविड़ (2002)
राहुल द्रविड़ (2008–2011)
शुभमन गिल (2024–2025)

पहले दिन भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया है। यशस्वी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 107 गेंद में 87 रन की पारी खेली। इसी के साथ युवा बल्लेबाज ने 51 साल पुराना एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

 यशस्वी ने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय ओपनर के रूप में एजबेस्टन में सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुधीर नाइक के नाम था, जिन्होंने जुलाई 1974 में इंग्लैंड के कप्तान माइक डेनेस की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ एजबेस्टन में 165 गेंदों में 77 रन बनाए थे। नाइक की यह पारी उस समय भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ मानी गई थी, और यह रिकॉर्ड पिछले पांच दशकों से अटूट था।
बर्मिंघम टेस्ट में भारतीय ओपनर्स द्वारा बनाए गए शीर्ष स्कोर:

यशस्वी जायसवाल – 87 रन (2025)
सुधीर नाइक – 77 रन (1974)
सुनील गावस्कर – 68 रन (1979)
चेतेश्वर पुजारा – 66 रन (2022)
सुनील गावस्कर – 61 रन (1979)

एजबेस्टन टेस्ट के पहले दिन का हाल

एजबेस्टन टेस्ट की बात करें तो यशस्वी की शानदार पारी के बाद भारत ने कप्तान शुभमन गिल के शतक की मदद से पहले दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवर में पांच विकेट पर 310 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया है। गिल 216 गेंदों पर नाबाद 114 रन की पारी खेलकर क्रीज़ पर टिके हुए हैं। उनका साथ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा दे रहे हैं, जडेजा ने नाबाद 41 रन बनाए हैं।

एजबेस्टन में भारत-इंग्लैंड के बीच सभी टेस्ट मैचों के नतीजे
13-15 जुलाई 1967: टीम इंडिया को 132 रनों से हार मिली
4-8 जुलाई 1974: भारतीय टीम पारी और 78 रनों से हारी
12-16 जुलाई 1979: टीम इंडिया की पारी और 83 रनों से हार
3-8 जुलाई 1986: ड्रॉ
6-9 जून 1996: भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली
10-13 अगस्त 2011: टीम इंडिया पारी और 242 रनों से हारी    
1-4 अगस्त 2018: भारतीय टीम को 31 रनों से हार मिली
1-5 जुलाई 2022: टीम इंडिया 7 विकेट से हारी

एजबेस्टन में भारत vs इंग्लैंड (H2H)
कुल टेस्ट मैच: 8
इंग्लैंड ने जीते: 7
भारत ने जीते: 0
ड्रॉ: 1
आखिरी नतीजा: 2022 में इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया

एजबेस्टन में इंग्लैंड का रिकॉर्ड
कुल टेस्ट मैच: 56
मैच जीते: 30
मैच हारे: 15
ड्रॉ: 11

एजबेस्टन में टेस्ट मैचों का हाल
अब तक कुल टेस्ट मैच: 56
पहली पारी में बैटिंग करने वाली टीम जीती: 29 बार
पहली पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 12 बार
ड्रॉ हुए मैच: 15

यहां के कुछ खास रिकॉर्ड:
सबसे बड़ा स्कोर: इंग्लैंड – 710/7 डिक्लेयर (भारत के खिलाफ, 2011)
सबसे कम स्कोर: पाकिस्तान – 72 रन (इंग्लैंड के खिलाफ, 2010)
सबसे बड़ा सफल रनचेज: इंग्लैंड – 378/3 (भारत के खिलाफ, 2022)

टॉस का फैक्टर 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी: 40 बार (13 जीते, 11 ड्रॉ, 16 हारे)
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी: 16 बार (7 जीते, 4 ड्रॉ, 5 हारे)

एजबेस्टन में पिच रिपोर्ट 
पिछले 10 टेस्ट मैचों में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 334 रन रहा है. पिछली बार जब भारत यहां खेला था (2022 में), तब इंग्लैंड ने 378 रन का बड़ा लक्ष्य आसानी से चेज कर लिया था. पिछले चार टेस्ट मैचों में लगातार दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने ही जीत हासिल की है. यानी यहां चेज करना आसान लग रहा है और पिच बैटिंग के लिए अच्छी मानी जा रही है.

तेज गेंदबाजों का दबदबा: साल 2000 के बाद से यहां तेज गेंदबाजों ने 490 विकेट लिए हैं, इस दौरान उनका औसत 31 रन रहा है. वहीं स्पिनर्स ने भी यहां 153 विकेट लिए हैं और उनका औसत 34 रन प्रति विकेट रहा है.

इंग्लैंड भारत का टीम संयोजन: इंग्लैंड सिर्फ एक स्पिनर शोएब बशीर के साथ उतरा है. भारत अपने स्पिन अटैक को मजबूत करने के लिए कुलदीप यादव को शामिल कर सकता है.

बर्म‍िंघम से जुड़े खास आंकड़े… 
-इंग्लैंड ने टेस्ट में जितने भी 250+ रन के लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किए हैं, उनमें से 17 में से 6 “बैजबॉल” दौर में हुए हैं.
-जो रूट को भारत के खिलाफ टेस्ट में 3000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 73 रन चाहिए.
– 2024-25 की ऑस्ट्रेलिया सीरीज से अब तक जसप्रीत बुमराह ने 16.75 की शानदार औसत से 29 विकेट लिए हैं. बाकी भारतीय गेंदबाजों ने मिलकर 46 विकेट लिए हैं, लेकिन उनका औसत 47.22 रहा है.
– कुलदीप यादव टेस्ट क्रिकेट में 50+ विकेट लेने वाले स्पिनर्स में सबसे बेस्ट स्ट्राइक रेट (37.3) रखने वाले गेंदबाज हैं.

  • ST

    Related Posts

    हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करेगा

    कलकत्ता  भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड. दक्षिण अफ्रीका…

    पापा का सपना पूरा करूंगा — पिता को मुखाग्नि देकर मैदान में लौटे रिंकू सिंह

    अलीगढ़ पिता को मुखाग्नि देने के बाद रिंकू सिंह अपने कर्तव्य पथ पर लौट गए। शनिवार को वह कोलकाता में टीम से जुड़ गए। पिता के निधन से दुखी रिंकू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला, 15 भारतीय क्रू मेंबर फंसे

    • May 31, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला, 15 भारतीय क्रू मेंबर फंसे

    गैस सिलेंडर महंगा, हवाई किराए में उछाल, जेब पर बढ़ेगा बोझ – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    गैस सिलेंडर महंगा, हवाई किराए में उछाल, जेब पर बढ़ेगा बोझ – Khabar Jagat

    हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करेगा

    • May 31, 2026
    हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करेगा

    पापा का सपना पूरा करूंगा — पिता को मुखाग्नि देकर मैदान में लौटे रिंकू सिंह

    • May 31, 2026
    पापा का सपना पूरा करूंगा — पिता को मुखाग्नि देकर मैदान में लौटे रिंकू सिंह

    खामेनेई की मौत की खबर पर भड़के पाकिस्तानी, दूतावास के बाहर हंगामा; अमेरिकी सैनिकों की फायरिंग में 8 ढेर

    • May 31, 2026
    खामेनेई की मौत की खबर पर भड़के पाकिस्तानी, दूतावास के बाहर हंगामा; अमेरिकी सैनिकों की फायरिंग में 8 ढेर

    दुबई एयरस्ट्राइक से बचकर निकले पीवी सिंधू के कोच, बोले- ‘हम सुरक्षित हैं, पर हालात डराने वाले थे’

    • May 31, 2026
    दुबई एयरस्ट्राइक से बचकर निकले पीवी सिंधू के कोच, बोले- ‘हम सुरक्षित हैं, पर हालात डराने वाले थे’

    WI के खिलाफ खराब रिकॉर्ड बना टीम इंडिया की टेंशन, सूर्या-गंभीर पर बढ़ा दबाव

    • May 31, 2026
    WI के खिलाफ खराब रिकॉर्ड बना टीम इंडिया की टेंशन, सूर्या-गंभीर पर बढ़ा दबाव

    हीली के बाद मूनी का कहर, भारत के खिलाफ 409 रन बरसे, शर्मनाक रिकॉर्ड्स की झड़ी

    • May 31, 2026
    हीली के बाद मूनी का कहर, भारत के खिलाफ 409 रन बरसे, शर्मनाक रिकॉर्ड्स की झड़ी

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

    • May 31, 2026
    साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

    ईरान के सुप्रीम लीडर का चुनाव करेगी शिया समिति, सशस्त्र बलों का कमांडर सहित मिलती हैं पावर

    • May 31, 2026
    ईरान के सुप्रीम लीडर का चुनाव करेगी शिया समिति, सशस्त्र बलों का कमांडर सहित मिलती हैं पावर

    कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक प्रदर्शन, कई घायल – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक प्रदर्शन, कई घायल – Khabar Jagat

    ईरान पर अमेरिकी हमले से बढ़ेंगे तेल और गैस के दाम, भारत सहित दुनिया में 10 चीजें डालेंगी असर?

    • May 31, 2026
    ईरान पर अमेरिकी हमले से बढ़ेंगे तेल और गैस के दाम, भारत सहित दुनिया में 10 चीजें डालेंगी असर?

    ‘हमला किया तो ऐसा मारेंगे कि दुनिया ने कभी नहीं देखा होगा’, ट्रंप की ईरान को लास्ट वॉर्निंग

    • May 31, 2026
    ‘हमला किया तो ऐसा मारेंगे कि दुनिया ने कभी नहीं देखा होगा’, ट्रंप की ईरान को लास्ट वॉर्निंग

    खामेनेई की मौत के बाद ईरान का इजरायल पर मिसाइल अटैक, US बेस को भी बनाया निशाना

    • May 31, 2026
    खामेनेई की मौत के बाद ईरान का इजरायल पर मिसाइल अटैक, US बेस को भी बनाया निशाना

    सेमीफाइनल की उम्मीदों के लिए वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    सेमीफाइनल की उम्मीदों के लिए वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत – Khabar Jagat

    मजबूत दक्षिण अफ्रीका से टकराकर अभियान को जीत के साथ खत्म करना चाहेगा जुझारू जिम्बाब्वे

    • May 31, 2026
    मजबूत दक्षिण अफ्रीका से टकराकर अभियान को जीत के साथ खत्म करना चाहेगा जुझारू जिम्बाब्वे

    Realme लाने जा रहा है 10,001mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, जानें भारत में लॉन्च डेट

    • May 31, 2026
    Realme लाने जा रहा है 10,001mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, जानें भारत में लॉन्च डेट

    मेमोरी सप्लाई में कमी के कारण 2026 में घट सकता है वैश्विक स्मार्टफोन शिपमेंट: रिपोर्ट – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    मेमोरी सप्लाई में कमी के कारण 2026 में घट सकता है वैश्विक स्मार्टफोन शिपमेंट: रिपोर्ट – Khabar Jagat

    ईरान-अमेरिका जंग से भारत के इन सेक्टर्स में मचेगी खलबली – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    ईरान-अमेरिका जंग से भारत के इन सेक्टर्स में मचेगी खलबली – Khabar Jagat

    सोना-चांदी नहीं, यह मेटल होगा दोगुना! एक्‍सपर्ट ने बताया गणित

    • May 31, 2026
    सोना-चांदी नहीं, यह मेटल होगा दोगुना! एक्‍सपर्ट ने बताया गणित

    मेष से मीन तक, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान? – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    मेष से मीन तक, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान? – Khabar Jagat

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीन स्वीप रोकने उतरेगी भारतीय महिला टीम, क्या चुनौती होगी पार?

    • May 31, 2026
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीन स्वीप रोकने उतरेगी भारतीय महिला टीम, क्या चुनौती होगी पार?

    शादाब खान बन सकते हैं पाकिस्तान के नए कप्तान, सलमान अली पर संकट! – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    शादाब खान बन सकते हैं पाकिस्तान के नए कप्तान, सलमान अली पर संकट! – Khabar Jagat

    बहरीन से कतर तक ईरान का मिसाइल हमला, दुबई तक गूंजे धमाके

    • May 31, 2026
    बहरीन से कतर तक ईरान का मिसाइल हमला, दुबई तक गूंजे धमाके

    वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबला, रिंकू सिंह की वापसी पर BCCI का बड़ा अपडेट

    • May 31, 2026
    वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबला, रिंकू सिंह की वापसी पर BCCI का बड़ा अपडेट

    ईरान के मिसाइल हमलों से खाड़ी में तनाव, जानें सऊदी, UAE और कतर में कितने भारतीय

    • May 31, 2026
    ईरान के मिसाइल हमलों से खाड़ी में तनाव, जानें सऊदी, UAE और कतर में कितने भारतीय

    ईरान पर हमले के बाद भड़के पुतिन के करीबी, बोले– अमेरिका का असली चेहरा सामने

    • May 31, 2026
    ईरान पर हमले के बाद भड़के पुतिन के करीबी, बोले– अमेरिका का असली चेहरा सामने

    करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान का रनतूफान, श्रीलंका के सामने 213 का पहाड़

    • May 31, 2026
    करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान का रनतूफान, श्रीलंका के सामने 213 का पहाड़

    ‘पाकिस्तान क्वालिफाई करे या नहीं, भारत नहीं करेगा…’ PAK क्रिकेटर के बयान से मचा बवाल

    • May 31, 2026
    ‘पाकिस्तान क्वालिफाई करे या नहीं, भारत नहीं करेगा…’ PAK क्रिकेटर के बयान से मचा बवाल

    करोड़पति बिजनेसमैन की बांहों में रोमांटिक हुई एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी, रिश्ता किया कंफर्म, क्या होगी शादी?

    • May 31, 2026
    करोड़पति बिजनेसमैन की बांहों में रोमांटिक हुई एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी, रिश्ता किया कंफर्म, क्या होगी शादी?

    ‘ट्रंप ने दिखाया असली चेहरा!’ इजरायल-अमेरिका के हमले के बीच क्या रूस बनेगा ईरान की ढाल?

    • May 31, 2026
    ‘ट्रंप ने दिखाया असली चेहरा!’ इजरायल-अमेरिका के हमले के बीच क्या रूस बनेगा ईरान की ढाल?

    ईरान पर कार्रवाई को लेकर नेतन्याहू का बड़ा बयान – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    ईरान पर कार्रवाई को लेकर नेतन्याहू का बड़ा बयान – Khabar Jagat

    अब पांच अप्रैल को अर्जेंटीना में मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे भारत के संग्राम

    • May 31, 2026
    अब पांच अप्रैल को अर्जेंटीना में मोंटेइरो का मुकाबला करेंगे भारत के संग्राम

    बहरीन से कतर तक अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का हमला, मिसाइलों से मचाया कहर

    • May 31, 2026
    बहरीन से कतर तक अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का हमला, मिसाइलों से मचाया कहर

    भारत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचा, अब किससे होगी भिड़ंत? जानिए पूरा समीकरण

    • May 31, 2026
    भारत वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचा, अब किससे होगी भिड़ंत? जानिए पूरा समीकरण

    जॉर्जिया वोल के शतक से ऑस्ट्रेलिया की दमदार जीत, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में ली 6-4 की बढ़त

    • May 31, 2026
    जॉर्जिया वोल के शतक से ऑस्ट्रेलिया की दमदार जीत, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में ली 6-4 की बढ़त

    हथियार डालो, नहीं तो मौत तय, खामेनेई पर बढ़ा संकट? – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    हथियार डालो, नहीं तो मौत तय, खामेनेई पर बढ़ा संकट? – Khabar Jagat

    सुंगुसी जूनियर के दो गोल ने पंजाब को बेंगलुरु के खिलाफ जीत दिलाई

    • May 31, 2026
    सुंगुसी जूनियर के दो गोल ने पंजाब को बेंगलुरु के खिलाफ जीत दिलाई

    आकिब नबी डार कौन हैं? रणजी ट्रॉफी 2025-26 में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बनकर चमके, IPL में भी कमा चुके करोड़ों

    • May 31, 2026
    आकिब नबी डार कौन हैं? रणजी ट्रॉफी 2025-26 में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बनकर चमके, IPL में भी कमा चुके करोड़ों

    मालदीव से रातों-रात तोड़े सारे कूटनीतिक रिश्ते, जानिए वजह – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    मालदीव से रातों-रात तोड़े सारे कूटनीतिक रिश्ते, जानिए वजह – Khabar Jagat

    सबसे निचले पायदान पर काबिज वॉल्व्स ने तीसरे नंबर की टीम एस्टन विला को हराया

    • May 31, 2026
    सबसे निचले पायदान पर काबिज वॉल्व्स ने तीसरे नंबर की टीम एस्टन विला को हराया

    16 मार्च को बनेगा शुभ राजयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

    • May 31, 2026
    16 मार्च को बनेगा शुभ राजयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

    बैकलेस मोनोकनी में छाईं शाहिद कपूर की पत्नी, बीच पर मीरा के स्वैग ने मचाई धूम

    • May 31, 2026
    बैकलेस मोनोकनी में छाईं शाहिद कपूर की पत्नी, बीच पर मीरा के स्वैग ने मचाई धूम

    USS अब्राहम लिंकन से ईरान पर हमला, खामेनेई सुरक्षित या मारे गए?

    • May 31, 2026
    USS अब्राहम लिंकन से ईरान पर हमला, खामेनेई सुरक्षित या मारे गए?

    ट्रॉफी जीतकर भावुक हुए कप्तान पारस डोगरा, बोले- जीत की खुशी शब्दों में बयान नहीं

    • May 31, 2026
    ट्रॉफी जीतकर भावुक हुए कप्तान पारस डोगरा, बोले- जीत की खुशी शब्दों में बयान नहीं

    मेरे साथ काम करने से कतराते हैं मेल एक्टर्स – तापसी पन्नू का बड़ा खुलासा

    • May 31, 2026
    मेरे साथ काम करने से कतराते हैं मेल एक्टर्स – तापसी पन्नू का बड़ा खुलासा

    शर्टलेस फैन ने मचाई अफरा-तफरी, पिच पर गिर पड़े लियोनेल मेसी

    • May 31, 2026
    शर्टलेस फैन ने मचाई अफरा-तफरी, पिच पर गिर पड़े लियोनेल मेसी

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान में फिर छिड़ी जंग, डूरंड लाइन पर गोलीबारी, तालिबान की एयर स्ट्राइक

    • May 31, 2026
    पाकिस्तान और अफगानिस्तान में फिर छिड़ी जंग, डूरंड लाइन पर गोलीबारी, तालिबान की एयर स्ट्राइक

    जम्मू-कश्मीर बना रणजी ट्रॉफी चैंपियन, फाइनल में कर्नाटक को हराया – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    जम्मू-कश्मीर बना रणजी ट्रॉफी चैंपियन, फाइनल में कर्नाटक को हराया – Khabar Jagat

    डोनाल्ड ट्रंप ने AI के सैन्य इस्तेमाल पर Anthropic कंपनी पर लगाया बैन, कहा- ‘हमें इसकी जरूरत नहीं’

    • May 31, 2026
    डोनाल्ड ट्रंप ने AI के सैन्य इस्तेमाल पर Anthropic कंपनी पर लगाया बैन, कहा- ‘हमें इसकी जरूरत नहीं’

    किम जोंग उन ने अधिकारियों को दीं स्नाइपर राइफल, बेटी को देखा निशाना लगाते हुए

    • May 31, 2026
    किम जोंग उन ने अधिकारियों को दीं स्नाइपर राइफल, बेटी को देखा निशाना लगाते हुए

    पाकिस्तान से हारकर भी मालामाल होगा श्रीलंका, जानिए कैसे हुआ ‘कमाई का खेल’

    • May 31, 2026
    पाकिस्तान से हारकर भी मालामाल होगा श्रीलंका, जानिए कैसे हुआ ‘कमाई का खेल’

    ईरान पर इजरायल और अमेरिका का आक्रमण, राष्ट्रपति भवन, एयरपोर्ट समेत 30 ठिकानों पर हमला

    • May 31, 2026
    ईरान पर इजरायल और अमेरिका का आक्रमण, राष्ट्रपति भवन, एयरपोर्ट समेत 30 ठिकानों पर हमला

    अब बलेनो, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, जिम्नी और ई विटारा खरीदना हुआ और भी आसान – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    अब बलेनो, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, जिम्नी और ई विटारा खरीदना हुआ और भी आसान – Khabar Jagat

    रोल के लिए शर्त रखी, ‘इंटीमेट होना होगा तभी…’ – एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने किया खुलासा

    • May 31, 2026
    रोल के लिए शर्त रखी, ‘इंटीमेट होना होगा तभी…’ – एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने किया खुलासा

    जीत के इरादे से उतरेगा पाकिस्तान, श्रीलंका की नजर सम्मानजनक विदाई पर

    • May 31, 2026
    जीत के इरादे से उतरेगा पाकिस्तान, श्रीलंका की नजर सम्मानजनक विदाई पर

    ग्लैमर से संसद तक – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    ग्लैमर से संसद तक – Khabar Jagat

    न्यूजीलैंड की हार ने पलटा गेम, पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का रास्ता

    • May 31, 2026
    न्यूजीलैंड की हार ने पलटा गेम, पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का रास्ता

    रिंकू और सुंदर बाहर, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया में ‘ओल्ड फॉर्मूला’ का होगा इस्तेमाल

    • May 31, 2026
    रिंकू और सुंदर बाहर, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया में ‘ओल्ड फॉर्मूला’ का होगा इस्तेमाल

    महाकाल के दरबार में सबसे पहले क्यों जलती है होलिका? जानिए इसके पीछे छुपा रहस्य

    • May 31, 2026
    महाकाल के दरबार में सबसे पहले क्यों जलती है होलिका? जानिए इसके पीछे छुपा रहस्य

    भारत में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को बड़ा झटका, 10 साल में पहली बार हुई सेल में गिरावट

    • May 31, 2026
    भारत में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को बड़ा झटका, 10 साल में पहली बार हुई सेल में गिरावट

    कोलकाता में हुई बारिश, सेमीफाइनल पर संकट; रविवार का मौसम कैसा रहेगा?

    • May 31, 2026
    कोलकाता में हुई बारिश, सेमीफाइनल पर संकट; रविवार का मौसम कैसा रहेगा?

    कैब की तरह मोबाइल ऐप से बुकिंग, उबर की एयर टैक्सी सर्विस जल्द शुरू – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    कैब की तरह मोबाइल ऐप से बुकिंग, उबर की एयर टैक्सी सर्विस जल्द शुरू – Khabar Jagat

    मेष से मीन तक, किसे मिलेगी सफलता और कौन रहे सावधान? – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    मेष से मीन तक, किसे मिलेगी सफलता और कौन रहे सावधान? – Khabar Jagat

    विदेशी फंडिंग और जासूसी के आरोपों पर घिरे गांधी परिवार, सुधांशु त्रिवेदी ने मांगा जवाब

    • May 31, 2026
    विदेशी फंडिंग और जासूसी के आरोपों पर घिरे गांधी परिवार, सुधांशु त्रिवेदी ने मांगा जवाब

    18 दिन बैंक बंद, 12 दिन शेयर बाजार ठप – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    18 दिन बैंक बंद, 12 दिन शेयर बाजार ठप – Khabar Jagat

    शादी को लेकर डेजी शाह की बेबाक राय, मातृत्व के लिए अपनाया नया विकल्प

    • May 31, 2026
    शादी को लेकर डेजी शाह की बेबाक राय, मातृत्व के लिए अपनाया नया विकल्प

    कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बड़ा बयान, बोले- सरकार पर भारी पड़ रहीं पांच योजनाएं

    • May 31, 2026
    कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बड़ा बयान, बोले- सरकार पर भारी पड़ रहीं पांच योजनाएं

    कंधार हमले का बदला? इस्लामाबाद में पाक PMO के पास एयरस्ट्राइक से मचा हड़कंप

    • May 31, 2026
    कंधार हमले का बदला? इस्लामाबाद में पाक PMO के पास एयरस्ट्राइक से मचा हड़कंप

    तृप्ति डिमरी ने मनाया खास जन्मदिन, सैम मर्चेंट संग तस्वीरों पर उमड़ा प्रशंसकों का प्यार

    • May 31, 2026
    तृप्ति डिमरी ने मनाया खास जन्मदिन, सैम मर्चेंट संग तस्वीरों पर उमड़ा प्रशंसकों का प्यार

    IDC की चेतावनी, इस साल स्मार्टफोन बाजार में ऐतिहासिक गिरावट – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    IDC की चेतावनी, इस साल स्मार्टफोन बाजार में ऐतिहासिक गिरावट – Khabar Jagat

    मिनटों में मिलेगा नया जैसा परफॉर्मेंस – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    मिनटों में मिलेगा नया जैसा परफॉर्मेंस – Khabar Jagat

    8वें वेतन आयोग में बड़ा बदलाव! कर्मचारियों को मिल सकते हैं 5 प्रमोशन, सैलरी बढ़ोतरी का नया फॉर्मूला

    • May 31, 2026
    8वें वेतन आयोग में बड़ा बदलाव! कर्मचारियों को मिल सकते हैं 5 प्रमोशन, सैलरी बढ़ोतरी का नया फॉर्मूला

    ‘व्हाइट लोटस 4’ में नहीं होंगी दीपिका पादुकोण – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    ‘व्हाइट लोटस 4’ में नहीं होंगी दीपिका पादुकोण – Khabar Jagat

    बाल धोने के बाद झड़ते हैं बाल? इन आसान हेयर वॉश टिप्स से पाएं मजबूत, सिल्की और शाइनी बाल

    • May 31, 2026
    बाल धोने के बाद झड़ते हैं बाल? इन आसान हेयर वॉश टिप्स से पाएं मजबूत, सिल्की और शाइनी बाल

    रमजान में हमले क्यों? अमेरिका की रणनीति पर सांसद का तीखा सवाल, मचा सियासी बवाल

    • May 31, 2026
    रमजान में हमले क्यों? अमेरिका की रणनीति पर सांसद का तीखा सवाल, मचा सियासी बवाल

    Google का Nano Banana 2 हुआ लॉन्च, AI से अब बनेंगी 4K क्वालिटी की शानदार तस्वीरें

    • May 31, 2026
    Google का Nano Banana 2 हुआ लॉन्च, AI से अब बनेंगी 4K क्वालिटी की शानदार तस्वीरें

    नई रिसर्च में हार्ट और डायबिटीज से सीधा संबंध उजागर – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    नई रिसर्च में हार्ट और डायबिटीज से सीधा संबंध उजागर – Khabar Jagat

    जीवन के 5 कड़वे सच जो समझ लिए तो हमेशा खुश और निडर होकर जिएंगे

    • May 31, 2026
    जीवन के 5 कड़वे सच जो समझ लिए तो हमेशा खुश और निडर होकर जिएंगे

    20–25 मिनट तक होगा दृश्य, जानें सूतक और धार्मिक महत्व – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    20–25 मिनट तक होगा दृश्य, जानें सूतक और धार्मिक महत्व – Khabar Jagat

    भारत की अर्थव्यवस्था में जोरदार उछाल, तीसरी तिमाही में GDP 7.8% बढ़ी

    • May 31, 2026
    भारत की अर्थव्यवस्था में जोरदार उछाल, तीसरी तिमाही में GDP 7.8% बढ़ी

    तापसी पन्नू ने दर्शकों से ‘अस्सी’ देखने की अपील की – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    तापसी पन्नू ने दर्शकों से ‘अस्सी’ देखने की अपील की – Khabar Jagat

    गुकेश की जीत पर ब्रेक, याकूबोव ने ड्रॉ से रोका; अरविंद ने नीमन को दी मात

    • May 31, 2026
    गुकेश की जीत पर ब्रेक, याकूबोव ने ड्रॉ से रोका; अरविंद ने नीमन को दी मात

    अर्शदीप सिंह का तूफान! बुमराह पीछे छूटे, ट्रेंट बोल्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त

    • May 31, 2026
    अर्शदीप सिंह का तूफान! बुमराह पीछे छूटे, ट्रेंट बोल्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त

    5 लाख करोड़ की स्वाहा! सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट, अचानक क्यों आई भारी कमी?

    • May 31, 2026
    5 लाख करोड़ की स्वाहा! सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट, अचानक क्यों आई भारी कमी?

    शादी के 27 साल बाद थलापति विजय का घर टूटने जा रहा है, पत्नी ने मांगा तलाक

    • May 31, 2026
    शादी के 27 साल बाद थलापति विजय का घर टूटने जा रहा है, पत्नी ने मांगा तलाक

    पीठ की चोट से बाहर हुईं सोफी मोलिनक्स, भारत के खिलाफ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को झटका

    • May 31, 2026
    पीठ की चोट से बाहर हुईं सोफी मोलिनक्स, भारत के खिलाफ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को झटका

    ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज से हटाया गया बैन, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

    • May 31, 2026
    ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज से हटाया गया बैन, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

    जम्मू-कश्मीर का दबदबा जारी, कर्नाटक पर बढ़ाई 400+ रनों की मजबूत बढ़त

    • May 31, 2026
    जम्मू-कश्मीर का दबदबा जारी, कर्नाटक पर बढ़ाई 400+ रनों की मजबूत बढ़त

    ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत, जॉर्जिया वोल के शतक ने भारत को किया पस्त

    • May 31, 2026
    ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत, जॉर्जिया वोल के शतक ने भारत को किया पस्त

    अभिषेक को ‘लप्पेबाज’ कहने पर पाकिस्तानी खिलाड़ी की बोलती बंद – Khabar Jagat

    • May 31, 2026
    अभिषेक को ‘लप्पेबाज’ कहने पर पाकिस्तानी खिलाड़ी की बोलती बंद – Khabar Jagat

    ट्विटर के फाउंडर जैक डोर्सी ने 4000 कर्मचारियों को निकाला, कहा- AI के कारण हो रही छंटनी

    • May 31, 2026
    ट्विटर के फाउंडर जैक डोर्सी ने 4000 कर्मचारियों को निकाला, कहा- AI के कारण हो रही छंटनी

    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से खुली जंग का किया ऐलान, सऊदी को फोन कर हालात की जानकारी दी पाक विदेश मंत्री ने

    • May 31, 2026
    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से खुली जंग का किया ऐलान, सऊदी को फोन कर हालात की जानकारी दी पाक विदेश मंत्री ने

    दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड शो से क्यों किया किनारा? ऑडिशन की डर ने बढ़ाई चौंकाने वाली वजह

    • May 31, 2026
    दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड शो से क्यों किया किनारा? ऑडिशन की डर ने बढ़ाई चौंकाने वाली वजह

    बढ़ती मुसीबतों में घिरे Asim Munir, भारत तनाव के बीच BLA हमले और अफगान मोर्चे की चुनौती

    • May 31, 2026
    बढ़ती मुसीबतों में घिरे Asim Munir, भारत तनाव के बीच BLA हमले और अफगान मोर्चे की चुनौती

    सेमीफाइनल की दौड़ में न्यूजीलैंड, स्पिन जाल में फंसेगा इंग्लैंड?

    • May 31, 2026
    सेमीफाइनल की दौड़ में न्यूजीलैंड, स्पिन जाल में फंसेगा इंग्लैंड?

    तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा कदम, पूर्व CM पन्नीरसेल्वम ने थामा DMK का हाथ

    • May 31, 2026
    तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा कदम, पूर्व CM पन्नीरसेल्वम ने थामा DMK का हाथ

    सोने-चांदी के दाम में तेजी, क्या US के फैसलों ने किया मार्केट को प्रभावित?

    • May 31, 2026
    सोने-चांदी के दाम में तेजी, क्या US के फैसलों ने किया मार्केट को प्रभावित?

    जिम्बाब्वे पर जीत के बाद भी संतुष्ट नहीं सूर्या, टीम इंडिया की इस कमी पर जताई चिंता

    • May 31, 2026
    जिम्बाब्वे पर जीत के बाद भी संतुष्ट नहीं सूर्या, टीम इंडिया की इस कमी पर जताई चिंता

    ल‍िवर कैंर से जंग हार गए रिंकू सिंह के प‍िता, क्रिकेटर के घर छाया मातम

    • May 31, 2026
    ल‍िवर कैंर से जंग हार गए रिंकू सिंह के प‍िता, क्रिकेटर के घर छाया मातम